UP TGT Exam Admit Card Link : यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड आज upessc.up.gov.in से करें डाउनलोड, 8.68 लाख अभ्यर्थी मैदान में

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

UP TGT Exam Admit Card : UPSESSB ने टीजीटी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी होंगे। परीक्षार्थी upessc.up.gov.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर, अभ्यर्थी का नाम / पिता का नाम , जन्मतिथि की डिटेल्स डालनी होगी।

UP TGT Exam Admit Card Link : यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड आज upessc.up.gov.in से करें डाउनलोड, 8.68 लाख अभ्यर्थी मैदान में

UP TGT Admit Car : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग आज 30 मई को टीजीटी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षार्थी upessc.up.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर, अभ्यर्थी का नाम / पिता का नाम , जन्मतिथि की डिटेल्स डालनी होगी। परीक्षा 3 जून व 4 जून 2026 को होगी। एग्जाम सिटी जारी हो चुकी है। अभ्यर्थी अपनी एग्जाम सिटी देखकर अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। इस परीक्षा में 3539 पदों के लिए 8.69 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। 36 जिलों के 614 परीक्षा केंद्रों पर यह एग्जाम होगा।

परीक्षा कार्यक्रम और केंद्र

उम्मीदवारों की बड़ी संख्या को देखते हुए, परीक्षा हर दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली 9:30 से 11:30 तक चलेगी, जबकि दोपहर की पाली 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी।

Direct Link

UP TGT Exam City : यूपी टीजीटी एग्जाम सिटी कैसे चेक करें

- सबसे पहले upessc.up.gov.in पर जाएं

- TGT Exam City लिंक पर क्लिक करें।

- आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर, अभ्यर्थी का नाम / पिता का नाम , जन्मतिथि की डिटेल्स डालें।

- सब्मिट करते ही आपकी एग्जाम सिटी सामने आ जाएगी।

किन किन जिलों में परीक्षा

3539 पदों के सापेक्ष आवेदन करने वाले 868531 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दिनांक 03 एवं 04 जून 2026 को प्रतिदिन दो-दो पालियों में 36 जनपदों-आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, अयोध्या, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बदायूं, बरेली, बस्ती, संतकबीरनगर, बाँदा, चित्रकूट, बहराइच, गोण्डा, देवरिया, गोरखपुर, जालौन, झाँसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, रायबरेली, गाजियाबाद, मेरठ, भदोही(संत रविदास नगर), मीरजापुर, मुरादाबाद, रामपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, जौनपुर एवं वाराणसी के प्रस्तावित 614 परीक्षा केन्द्रों पर पूर्वान्ह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा अपरान्ह 02:30 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित करायी जायेगी।

यूपी टीजीटी का परीक्षा का शेड्यूल

03 जून, 2026 को परीक्षा

सुबह 09.30 से 11.30 बजे तक

सामाजिक विज्ञान , शारीरिक शिक्षा, विज्ञान

दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक- हिन्दी, गणित, कृषि, संगीत गायन

04 जून, 2026 को परीक्षा

सुबह 09.30 से 11.30 बजे तक - अंग्रेजी, गृह विज्ञान, जीव विज्ञान, संगीत वादन

दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक- संस्कृत, वाणिज्य, कला

किस पद पर कितनी वैकेंसी

टीजीटी विज्ञान 540

टीजीटी संस्कृत 557

टीजीटी गृह विज्ञान 291

टीजीटी सामाजिक विज्ञान 179

टीजीटी गणित 533

टीजीटी कला 148

टीजीटी अंग्रेजी 557

टीजीटी कृषि 47

टीजीटी शारीरिक शिक्षा 170

टीजीटी वाणिज्य 38

टीजीटी उर्दू 13

टीजीटी संगीत वाद्ययंत्र 10

टीजीटी संगीत गायन 23

टीजीटी जीवविज्ञान 50

कुल- 3539

टीजीटी परीक्षा का पैटर्न

कुल सवाल 125 प्रश्न

कुल मार्क 500 अंक

परीक्षा अवधि 2 घंटे

वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।