UP TGT Exam : जब आरओ एआरओ प्री परीक्षा हो सकती है तो फिर टीजीटी क्यों नहीं, 10 माह में सिर्फ 1 एग्जाम

लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज, मुख्य संवाददाता
Follow us on Google News
share

UP TGT : सबसे बड़ा आयोग 10 माह में सिर्फ एक भर्ती परीक्षा करा पाया है। जुलाई में प्रस्तावित टीजीटी एग्जाम से भी हाथ पीछे खींच लिए हैं। छात्रों का कहना है कि जब यूपीपीएससी आरओ एआरओ जैसा बड़ा एग्जाम ले सकता है तो फिर टीजीटी क्यों नहीं ली जा सकती।

UPSESSB

UP TGT Exam : 12 सदस्यों वाले सबसे बड़े उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की सुस्त गति ने प्रतियोगी छात्रों को निराश कर रखा है। अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय ने पांच सितंबर 2024 को कार्यभार ग्रहण किया था। दस महीने हो गए, इस अवधि में आयोग मात्र एक परीक्षा ही करा सका। अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा 16 और 17 अप्रैल को हुई थी। तीन महीने बीत गए अभी तक इसका परिणाम घोषित नहीं हो सका। परीक्षा में लगभग 65 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

विशेषज्ञों की मानें तो इतनी ओएमआर को जांचने का काम चाहे तो तीन दिन में ही पूरा किया जा सकता है। आयोग की विश्वसनियता का आलम यह है कि इसकी पहली परीक्षा की कॉपी जंचवाने से लेकर कटऑफ जारी करने और चयन तक की कार्यवाही पूरी करने के लिए शासन को चार सदस्यीय कमेटी गठित करनी पड़ी। 13 जून को कमेटी गठित होने के एक महीने बाद भी इस भर्ती को लेकर कोई गतिविधि दिखाई नहीं पड़ रही।

कब होंगी टीजीटी और पीजीटी भर्ती परीक्षाएं

वहीं, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) के 4163 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले 13,33,136 अभ्यर्थियों का इंतजार भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। टीजीटी के 3539 पदों पर आवेदन करने वाले 868531 अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोग ने 21 और 22 जुलाई को प्रस्तावित की थी, लेकिन अब यह कहकर कदम पीछे खींच लिया है कि तमाम अभ्यर्थियों ने ही कांवड़ यात्रा के कारण परीक्षा छूटने की आशंका जताते हुए परीक्षा टालने का अनुरोध किया है। हालांकि प्रतियोगी छात्र आयोग के इस तर्क से संतुष्ट नहीं हैं।

प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इसी सावन में 27 जुलाई को आरओ-एआरओ प्री 2023 परीक्षा कराने जा रहा है। परीक्षार्थियों की संख्या के लिहाज से यह लोक सेवा आयोग की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा है। इसमें परीक्षार्थियों संख्या साढ़े दस लाख से अधिक है जबकि टीजीटी की परीक्षा में इससे कम लगभग साढ़े आठ लाख अभ्यर्थी ही हैं। प्रतियोगियों का सवाल है कि जब आरओ-एआरओ प्री परीक्षा हो सकती है तो फिर टीजीटी क्यों नहीं?

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़जब आरओ एआरओ परीक्षा हो सकती है तो टीजीटी क्यों नहीं, 10 माह में सिर्फ 1 एग्जाम