UP TET : नहीं बढ़ेगी यूपी टीईटी की फीस, प्रस्ताव खारिज, इसी माह विज्ञापन संभव, कब होगी परीक्षा

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शासन को भेजा गया यूपीटीईटी फीस वृद्धि का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है। यूपी टीईटी का विज्ञापन इस माह आने की पूरी तैयारी है।

UP TET : नहीं बढ़ेगी यूपी टीईटी की फीस, प्रस्ताव खारिज, इसी माह विज्ञापन संभव, कब होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश में चार साल बाद होने जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) की तैयारी कर रहे लाखों प्रतियोगी छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शासन को भेजा गया फीस वृद्धि का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है। शासन के विशेष सचिव आरवी सिंह की ओर से 15 मार्च 2021 को जारी आदेश में फीस निर्धारित की गई थी। सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 600, एससी-एसटी को 400 और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये फीस तय की गई थी।

पहले कितनी थी फीस

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी में से यदि कोई अभ्यर्थी किसी एक में शामिल होता है तो संबंधित संवर्ग के अनुसार 600, 400 या 100 रुपये फीस थी और दोनों स्तर की परीक्षा के लिए क्रमश: 1200, 800 और 200 रुपये फीस थी। चयन आयोग के गठन के बाद दो साल पहले 2024 में फीसवृद्धि की गई थी। आयोग ने सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के 1000, एससी-एसटी के लिए 500 और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये फीस तय की थी। चयन आयोग ने पिछले साल फीसवृद्धि का प्रस्ताव शासन को भेजा था।

1700 रुपये करने की अनुमति मांगी गई थी

बगैर परीक्षा कराए दोबारा भेजे गए प्रस्ताव में सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों फीस बढ़ाकर 1700 रुपये करने की अनुमति मांगी गई थी। इसी प्रकार दूसरे श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए भी फीसवृद्धि का सुझाव था। हालांकि शासन ने फीसवृद्धि से इनकार कर दिया है। चयन आयोग के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. संजय सिंह के अनुसार दोबारा भेजे गए फीस वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है।

- अनारक्षित/ओबीसी की फीस 1000

- एससी एसटी की 500 रुपये

-चयन आयोग ने 1700 रुपये आवेदन फीस का भेजा था प्रस्ताव

बता दें कि यूपी टीईटी का विज्ञापन इसी माह जारी करने की तैयारी है। परीक्षा के लिए 2, 3, 4 जुलाई की तिथि तय है।

टीईटी की फीस भुगतान को एसबीआई से समझौता

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग एवं भारतीय स्टेट बैंक के बीच गुरुवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत एसबीआई की ओर से आयोग को ई-पे नामक पेमेंट भुगतान गेटवे सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके माध्यम से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)- 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का पंजीकरण शुल्क तेज एवं सुरक्षित तरीके से किया जा सकेगा। अभ्यर्थियों के लिए यह सेवा निशुल्क है। आयोग के एलनगंज स्थित कार्यालय में आयोग के सचिव मनोज कुमार और बैंक के उपमहाप्रबंधक प्रयागराज मंडल पवन कुमार अरोरा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।