UP TET: अब तक मिल चुके हैं 45 हजार से अधिक शिकायतें, सबसे ज्यादा OMR शीट में गोला नही भरने से संबंधित

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

26 अगस्त को परिणाम घोषित होने के बाद से अब तक चयन आयोग पर 10-12 हजार अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन ज्ञापन दिया है।

up tet over 45000 complaints received most related to omr sheet bubbles
यूपी टीईटी 2026

अगर आपने यूपी टाईटी 2026 के अभ्यर्थी हैं और आपने इस बार परीक्षा दी थी, तो यह खबर आपके लिए हैं। यूपीटीईटी को लेकर अब तक 45 हजार से अधिक प्रत्यावेदन ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से मिल चुके हैं। अधिकांश अभ्यर्थियों ने ओएमअर शीट का गोला न भरने के कारण परिणाम रिजेक्ट होने से संबंधित है। इसके अलावा बड़ी संख्या में उन अभ्यर्थियों ने प्रत्यावेदन दिया है जो नॉर्मलाइजेशन लगने के बाद एक से भी कम अंक से फेल हो गया है। 26 अगस्त को परिणाम घोषित होने के बाद से अब तक चयन आयोग पर 10-12 हजार अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन ज्ञापन दिया है।

कैसे करें प्रत्यावेदन

बता दें कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) के परिणाम के संबंध में अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन केवल ऑनलाइन लेगा। चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अब अपना प्रत्यावेदन आयोग के ई-मेल upesscprayagraj@gmail.com पर दस सितंबर तक भेज सकते हैं। अब से आयोग कार्यालय में इस संबंध में ऑफलाइन माध्यम से कोई भी प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

समय सीमा पर उपलब्ध कराएं प्रत्यावेदन

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने प्रत्यावेदन समयसीमा के भीतर उपलब्ध कराएं, ताकि प्राप्त प्रत्यावेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

टीईटी परिणाम डिजिलॉकर में मिलेगा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 26 अगस्त को घोषित यूपीटीईटी 2026 का परिणाम वेबसाइट से हटा लिया है। अब अभ्यर्थी डिजिलॉकर के माध्यम से अपना परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वेबसाइट से गुरुवार को परिणाम हटने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी। कुछ लोग सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित करने लगे कि चयन आयोग संशोधित परिणाम जारी करेगा तो कुछ लोगों का कहना था कि नॉर्मलाइजेशन को हटाकर परिणाम जारी होगा। इस संबंध में चयन आयोग के पीआरओ डॉ. संजय कुमार सिंह का कहना है कि कोई भी परिणाम केवल एक सप्ताह तक ही वेबसाइट पर रहता है। उसके बाद डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दिया जाता है।

स्पेशल टीईटी के लिए आज से आवेदन शुरू

वहीं, प्रदेश सरकार के फैसले के अनुसार कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) के आवेदन शिक्षक दिवस (पांच सितंबर) से शुरू होंगे। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बुधवार को इस परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया। आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह के अनुसार स्पेशल टीईटी में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की सुगमता के लिए एकल अवसरीय पंजीकरण (ओटीआर) व्यवस्था लागू की गई है। ओटीआर पूर्ण करने के बाद ही अभ्यर्थी स्पेशल टीईटी के लिए आवेदन करें।

आवेदन प्रक्रिया

विस्तृत विज्ञापन निर्देश पुस्तिका सहित आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर प्रदर्शित है। निर्धारित अर्हता पूरित करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपलोड विस्तृत विज्ञापन का सावधानी पूर्वक अध्ययन करने के बाद ही आवेदन करें। ऑनलाइन पंजीकरण (ओटीआर) और आवेदन शनिवार से शुरू होंगे जबकि ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि चार अक्तूबर है। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। परीक्षा तीन नवंबर को कराई जाएगी।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़UP TET को लेकर अब तक मिल चुके हैं 45 हजार से अधिक शिकायतें