Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Teacher Vacancy: up junior aided school teacher recruitment apply registration today 1262 teacher posts online form
UP Teacher Vacancy : यूपी में शिक्षकों के 1262 पदों पर भर्ती के आवेदन आज से, 83 फीसदी पद अनारक्षित

UP Teacher Vacancy : यूपी में शिक्षकों के 1262 पदों पर भर्ती के आवेदन आज से, 83 फीसदी पद अनारक्षित

संक्षेप: UP Teacher Vacancy : यूपी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में कुल 1262 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से स्वीकार होंगे। 5 दिसंबर तक एप्लाई करना होगा।

Sat, 15 Nov 2025 05:59 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

UP Teacher Vacancy : उत्तर प्रदेश के जूनियर एडेड विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन आज शनिवार 15 नवंबर से होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में कुल 1262 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे। 5 दिसंबर तक नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) द्वारा विकसित वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती में 1051 पद अनारक्षित, 115 ओबीसी और 96 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा इस भर्ती में ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग), एसटी (अनुसूचित जनजाति), भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के तहत कोई पद आरक्षित नहीं किया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि पांच दिसंबर है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

83 फीसदी पद अनारक्षित

इस भर्ती में 83 फीसदी पद अनारक्षित हैं। सूत्रों के अनुसार, इस भर्ती में आरक्षण निर्धारण स्कूल को इकाई मानकर किया गया है। जिन विद्यालयों में तीन से कम पद निकले हैं, वहां आरक्षण लागू नहीं हुआ, जिसके चलते अनारक्षित पदों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो गई है। इसके अलावा इस भर्ती में ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग), एसटी (अनुसूचित जनजाति), भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के तहत कोई पद आरक्षित नहीं किया गया है।

अभ्यर्थियों को संस्था के प्रबंधक या नियुक्ति प्राधिकारी की ओर से 30 जनवरी तक नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को विद्यालयों में 15 फरवरी तक कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में निकली बंपर भर्ती, आज से करें आवेदन
ये भी पढ़ें:केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों में 14967 पदों पर भर्ती, आवेदन आज से

पद और आरक्षण का विवरण

विषय कुल पद अनारक्षित ओबीसी एससी एसटी ईडब्ल्यूएस

हिन्दी 240 209 19 12 00 00

अंग्रेजी 145 127 14 13 00 00

संस्कृत 99 76 09 14 00 00

विज्ञान-गणित 455 387 37 31 00 00

सामाजिक विषय 314 252 36 26 00 00

योग 1262 1051 115 96 00 00

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।