यूपी जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका, फिर कम हो गए 650 पद

Mar 17, 2026 06:14 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share

यूपी के जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को पदों की संख्या बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन वैकेंसी घट गई है। सूत्रों के अनुसार सहायक अध्यापक के 600 से अधिक और प्रधानाध्यापकों के 50 से अधिक घट गए हैं।

यूपी जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका, फिर कम हो गए 650 पद

उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों के फिर 650 से अधिक पद घट गए हैं। राम कुमार भारद्वाज बनाम उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य मामले में उच्च न्यायालय की ओर से 19 फरवरी के आदेश के अनुसार उच्चीकृत विद्यालयों में रिक्त प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों के पद कम कर दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार सहायक अध्यापक के 600 से अधिक और प्रधानाध्यापकों के 50 से अधिक घट गए हैं।

2021 में सहायक अध्यापकों के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। उसके बाद पिछले साल सत्यापन के दौरान सहायक अध्यापकों के 242 पद घटकर 1262 हो गए। इसी प्रकार प्रधानाध्यापकों के 137 पद घटने के बाद 253 रह गए। इसके चलते पांच साल से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को झटका लगा है। अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि पांच साल में सेवानिवृत्ति से रिक्त पद भी जुड़ने से पदों की संख्या बढ़ जाएगी, लेकिन सत्यापन और विद्यालयों के उच्चीकृत होने के कारण पदों की संख्या कम हो गई है।

वेबसाइट पर विवरण नहीं

एडेड जूनियर हाईस्कूल भर्ती के लिए विद्यालयवार रिक्त पदों का विवरण https://basiceducation.up.gov.in पर अपलोड नहीं होने से अभ्यर्थी सोमवार को पूरे दिन परेशान रहे। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सोमवार को विज्ञापन प्रकाशित करवाया था कि वेबसाइट पर विद्यालयवार रिक्त पदों का विवरण प्रदर्शित किया जा रहा है, लेकिन शाम तक सूचना अपलोड नहीं हो सकी थी।

कटऑफ अंक की स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 29000 सहायक शिक्षक भर्ती में रिक्त रह गई सीटों और कटऑफ को लेकर दाखिल याचिका पर बेसिक शिक्षा परिषद के अधिवक्ता व याची अधिवक्ता को दो सप्ताह में स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। याचियों के अधिवक्ता संजय कुमार यादव के अनुसार 29000 सहायक शिक्षक भर्ती में सर्वोच्च न्यायालय ने 29 जनवरी 2025 को रिक्त रह गई सीटों पर याचियों को शामिल करने का आदेश दिया था। एडवोकेट संजय यादव का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने कटऑफ अंक के बारे में स्पष्ट किया है कि काउंसिलिंग प्रक्रिया के समय जिस जिले का न्यूनतम कटऑफ था, उससे अधिक अंक पाने वाले याचियों को ही नियुक्ति दी जाए।

विशिष्ट पदों के लिए अपडेट करें प्रवक्ता भर्ती के आवेदन

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता भर्ती के लिए 12 अगस्त 2025 को जारी विज्ञापन के क्रम में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों से विशिष्ट पदों के लिए आवेदन पत्र अपडेट करने की अपेक्षा की है। उप सचिव वीरेन्द्र मणि त्रिपाठी के अनुसार, सूचना अपडेट करने के लिए आयोग के वेबपोर्टल पर अपने ओटीआर नंबर एवं पासवर्ड/ओटीपी के माध्यम से सत्यापन के बाद स्क्रीन पर डैशबोर्ड प्रदर्शित होगा। अभ्यर्थी को भरे गए सभी आवेदित विषय/विषयों के सापेक्ष शैक्षणिक विशिष्टता संबंधी सूचना अपडेट करनी होगी। अभ्यर्थी 17 से 27 मार्च तक अपेक्षित सूचना अपडेट करना सुनिश्चित करें अन्यथा विशिष्ट योग्यता वाले पदों के लिए उनके आवेदन पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।