Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Teacher Vacancy: Apply for 1700 Posts up teacher recruitment in Uttar Pradesh up shikshak bharti
UP Teacher Vacancy : यूपी में शिक्षक भर्ती के खाली 1700 पदों के लिए 15 दिसंबर से करें आवेदन

UP Teacher Vacancy : यूपी में शिक्षक भर्ती के खाली 1700 पदों के लिए 15 दिसंबर से करें आवेदन

संक्षेप:

परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषय के 29,334 सहायक अध्यापक भर्ती में रिक्त 1700 से अधिक पदों पर चयन होगा। 15 से 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

Dec 13, 2025 08:15 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

यूपी के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषय के 29334 सहायक अध्यापक भर्ती में रिक्त 1700 से अधिक पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 से 20 दिसंबर तक लिए जाएंगे। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में लिया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने 31 दिसंबर 2019 के पूर्व हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिका करने वाले 2593 अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप पर वांछित सूचनाएं भरने के निर्देश दिए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी 2025 को आदेश दिया था कि इस भर्ती में चयनित न्यूनतम कटऑफ से अधिक अंक पाने वाले उन सभी अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाए जिन्होंने 31 दिसंबर 2019 के पूर्व याचिकाएं दाखिल की थीं। इस क्रम में 30 अक्तूबर को 2048 याचिकाकर्ताओं की सूची जारी की गई थी। साथ ही उन अभ्यर्थियों से साक्ष्यों के साथ ऑनलाइन प्रत्यावेदन मांगे गए थे जिन्होंने याचिकाएं तो की थी लेकिन उनका नाम सूची में सम्मिलित नहीं था।

इसके बाद अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन के आधार पर 545 और नाम जोड़े गए थे। आवेदन के बाद राज्य स्तर का गुणांक (मेरिट) जारी करते हुए जिलों में उपलब्ध रिक्ति के सापेक्ष अभ्यर्थियों को जिला आवंटन होगा और नियुक्ति पत्र जारी करते हुए 30 दिसंबर तक विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। अभिलेखों का सत्यापन 31 जनवरी 2026 तक पूरा होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।