
UP Teacher Vacancy : यूपी सहायक शिक्षक भर्ती में झटका, कम हो गए 300 से अधिक पद
UP Junior Aided Teacher Vacancy: यूपी में सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापकों के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर भर्ती में 300 से अधिक पद कम हो गए हैं। पद बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन यह घट गए हैं।
UP Junior Aided Teacher Vacancy: यूपी में सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापकों के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर भर्ती में 300 से अधिक पद कम हो गए हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार अभ्यर्थियों से 15 नवंबर से पांच दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। चार साल इंतजार के बाद अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि इस दौरान सेवानिवृत्ति से रिक्त पद भी जुड़ने से पदों की संख्या बढ़ जाएगी लेकिन सत्यापन में मिली कमी के कारण पदों की संख्या कम हो गई है।

सूत्रों के अनुसार सहायक अध्यापकों के विज्ञापित 1504 पदों के सापेक्ष वर्तमान में 1300 से भी कम पद बचे हैं और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों की बजाय 275 से भी कम पद पर अंतिम चयन होगा। ऐसे में सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा में सफल क्रमश: 42066 और 1544 अभ्यर्थियों को झटका लगना तय है।
तीन नवंबर से उपलब्ध होगा संशोधित परीक्षा परिणाम
यूपी में एडेड जूनियर हाईस्कूल भर्ती के लिए छह सितंबर 2022 को संशोधित परीक्षा परिणाम तीन नवंबर से ऑनलाइन उपलब्ध होगा। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से गुरुवार को जारी सूचना के मुताबिक प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक चयन परीक्षा वर्ष-2021 (संशोधित परीक्षा परिणाम दिनांक-06.09.2022) में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का प्रारूप, विस्तृत दिशा-निर्देश, समय सारिणी, नियमावली, संशोधित परीक्षा परिणाम एवं अन्य विवरण वेबसाइट https://basiceducation.up.gov.in/en पर दिनांक तीन नवंबर को दोपहर बाद उपलब्ध रहेगा।





