UP Teacher Vacancy : यूपी में TGT व PGT समेत 23899 पदों पर शिक्षक भर्ती जल्द, UPESSC को मिला अधियाचन

लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता
Follow us on Google News
share

UP Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में 23,899 पदों पर नई शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। टीजीटी के 17740, पीजीटी के 2615 और सहायक अध्यापकों के 897 कुल 21252 रिक्त पदों का अधियाचन UPESSC को भेज दिया है।

UP Teacher Vacancy 2026:
यूपी शिक्षक भर्ती

UP Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं संबद्ध प्राइमरी में प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के 23,899 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। शिक्षा निदेशालय ने प्रशिक्षित स्नातक या सहायक अध्यापक (टीजीटी) के 17740, प्रवक्ता (पीजीटी) के 2615 और संबद्ध प्राइमरी में सहायक अध्यापकों के 897 कुल 21252 रिक्त पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को सोमवार को भेज दिया है। इससे पहले शिक्षा निदेशालय ने एडेड हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक के 1172 और इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 1475 पदों का अधियाचन चयन आयोग को भेजा था। इस प्रकार कुल 23899 पदों के रिक्त पदों की सूचना चयन आयोग को मिल चुकी है। आयोग के स्तर से पहले रिक्त पदों का परीक्षण कराया जाएगा और उसके बाद भर्ती का विज्ञापन जारी होगा।

प्रवक्ता समाजशास्त्र और भूगोल की मुख्य परीक्षा के लिए 2,733 सफल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय इंटर कॉलेजों में 13 विषयों की प्रवक्ता भर्ती 2025 के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के दो विषयों समाजशास्त्र और भूगोल का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार समाजशास्त्र विषय में पंजीकृत 31116 अभ्यर्थियों में से 9430 जबकि भूगोल में पंजीकृत 23951 अभ्यर्थियों में से 11378 उपस्थित थे।

प्रवक्ता समाजशास्त्र (पुरूष शाखा) में 23, महिला शाखा में 44 और स्पर्श दृष्टिबाधित राजकीय इंटर कॉलेज / समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में छह रिक्तियां हैं जबकि प्रवक्ता भूगोल (पुरूष शाखा) में 38 एवं महिला शाखा में 26 रिक्तियां हैं। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर समाजशास्त्र की 73 रिक्तियों के सापेक्ष 806 अभ्यर्थियों तथा भूगोल में 64 रिक्तियों के सापेक्ष 1927 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए औपबन्धिक रूप से सफल घोषित किया गया है।

परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। निर्धारित न्यूनतम दक्षता मानक अंक प्राप्त नहीं करने के कारण कतिपय श्रेणियों में निर्धारित संख्या से कम अभ्यर्थी सफल हैं। मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम एवं ऑनलाइन आवेदन के संबंध में अलग से सूचना दी जाएगी।

कंप्यूटर सहायक भर्ती की टंकण परीक्षा 18 अगस्त को

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में कंप्यूटर सहायक के 14 पदों पर भर्ती के लिए प्रथम चरण की परीक्षा में सफल 169 अभ्यर्थियों के द्वितीय चरण की हिन्दी टंकण परीक्षा 18 अगस्त को लखनऊ में आयोजित की जाएगी। उपसचिव राजेश कुमार के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए क्रुति देव-010 फांट के साथ-साथ मंगल फांट के इनस्क्रिप्ट फांट का भी विकल्प रहेगा। छह फरवरी को प्रयागराज और लखनऊ के 49 केंद्रों पर आयोजित प्रथम चरण की परीक्षा में पंजीकृत 21276 अभ्यर्थियों में से 7898 सम्मिलित हुए थे।

उप दुग्धशाला विकास अधिकारी भर्ती का साक्षात्कार 29-30 को

दुग्धशाला विकास विभाग में उप दुग्धशाला विकास अधिकारी के छह पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 29 और 30 जुलाई को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में होगा। इसके लिए पिछले साल विज्ञापन जारी हुआ था। आयोग के अनुसचिव प्रमोद कुमार के अनुसार साक्षात्कार कार्यक्रम की विस्तृत सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।