यूपी में 80 हजार शिक्षक भर्ती अगस्त में, UPESSC ने कहा- आयु सीमा में बदलाव नहीं, PRT TGT PGT के कितने पद

लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

UPESSC के सदस्य योगेंद्र नाथ सिंह ने मेरठ का दौरा किया। बताया कि अगस्त में टीचरों के विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन जारी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आयोग को संबंधित विभागों से अधियाचन प्राप्त होते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

यूपी में 80 हजार शिक्षक भर्ती

UP Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग में करीब 80 हजार शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आयोग के सदस्य योगेंद्र नाथ सिंह ने मेरठ का दौरा किया। बताया कि अगस्त में विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन जारी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आयोग को संबंधित विभागों से अधियाचन प्राप्त होते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

प्राइमरी, टीजीटी, पीजीटी के कितने कितने पद

प्रस्तावित भर्ती में माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए करीब 18 हजार टीजीटी, 3 हजार पीजीटी और लगभग 2,500 प्रधानाचार्य पद शामिल हैं। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग में करीब 55 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रस्तावित है। इसके अलावा सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में लगभग 1,700 सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

आयु सीमा में बदलाव नहीं

योगेंद्र नाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। न्यूनतम आयु सीमा पूर्व की तरह ही लागू रहेगी।

पीजीटी भर्ती में बीएड अनिवार्य

पीजीटी भर्ती में बीएड अनिवार्य रहेगा। आयोग सदस्य के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आयोग स्तर पर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं, ताकि लंबे समय से रिक्त पड़े पदों पर जल्द नियुक्तियां की जा सकें।

मेरठ में परीक्षा के दौरान आयोग सदस्य ने यूपीटीईटी परीक्षा के लिए बनाए गए खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज, त्रिशला देवी इंटर कॉलेज, डीएन इंटर कॉलेज आदि केंद्रों का निरीक्षण किया।

गाजियाबाद के स्कूलों में होगी 405 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, UPESSC को भेजा गया प्रस्ताव

गाजियाबाद जिले में शिक्षकों की कमी से जूझ रहे परिषदीय स्कूलों में जल्द शिक्षकों की भर्ती होने वाली है। शासन के मांगने पर शिक्षा विभाग ने नगर क्षेत्र के स्कूलों में 405 रिक्त पदों को भरने का प्रस्ताव भेजा है। बीएसए के मुताबिक शासन ने रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग को निर्देश दे दिए हैं। जिले में करीब 446 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूल हैं। इसमें से 93 स्कूल नगर क्षेत्र के हैं और शेष विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों तथा अन्य ब्लॉक में हैं। नियमों के मुताबिक प्राथमिक स्कूल में 30 बच्चों पर एक शिक्षक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 35 बच्चों पर एक शिक्षक का होना जरूरी है। नगर क्षेत्र के 93 स्कूलों में केवल 223 शिक्षक तैनात हैं, जबकि इन स्कूलों में करीब 25 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। इस तरह एक ही शिक्षक को कई-कई कक्षाओं को संभालना पड़ता है। इससे पठन-पाठन भी प्रभावित होता है और दूसरे कार्य भी नहीं हो पाते। शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होने का असर नामांकन संख्या भी पड़ता है। साथ ही ड्रॉप आउट दर में भी इजाफा होता है, लेकिन अब यह सभी समस्याएं जल्द खत्म होने वाली हैं। जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने नगर क्षेत्र में 405 शिक्षकों के रिक्त पदों की सूचना शासन को भेजी है, जिसे मंजूर भी कर लिया गया है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।