यूपी में 12460 सहायक शिक्षक भर्ती से उम्मीद लगाए सैकड़ों बेरोजगारों का सपना एक दशक लड़ाई के बाद टूटा

लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

12460 सहायक अध्यापक भर्ती में एक दशक से नियुक्ति का इंतजार कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है क्योंकि नए निर्देशों के बाद गैर-जिले के करीब 600 प्रशिक्षु चयन प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं।

यूपी में 12460 सहायक शिक्षक भर्ती से उम्मीद लगाए सैकड़ों बेरोजगारों का सपना एक दशक लड़ाई के बाद टूटा

परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 12460 सहायक अध्यापक भर्ती से उम्मीद लगाए सैकड़ों बेरोजगारों का सपना एक दशक बाद टूट गया। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि जिस जनपद से प्रशिक्षण प्राप्त किया वहां 17 और 18 जून को काउंसिलिंग कराएं। इसके चलते गैर जिले के तकरीबन 600 प्रशिक्षु चयन प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। 15 दिसंबर 2016 को जब 12460 शिक्षक भर्ती शुरू हुई तब प्रदेश के 75 में से 24 जिलों में एक भी पद रिक्त नहीं था। इन 24 जिलों के अभ्यर्थियों को शेष 51 जिलों में से किसी भी एक जिले में आवेदन करने की छूट गई थी।

16 मार्च 2017 को पहली काउंसिलिंग हुई लेकिन इस बीच सरकार बदलने के बाद नई सरकार ने समीक्षा के नाम पर 23 मार्च 2017 को भर्ती पर रोक लगा दी। 16 अप्रैल 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती शुरू करने की अनुमति दी। 23 अप्रैल 2018 को फिर से सभी चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई। इस बीच जिन 51 जिलों में रिक्त पद थे वहां से बीटीसी (डीएलएड) करने वाले अभ्यर्थियों ने यह कहते हुए हाईकोर्ट में याचिकाएं कर दी कि भर्ती में उनको प्राथमिकता मिलनी चाहिए भले ही शून्य पद वाले 24 जनपद के अभ्यर्थियों की मेरिट उनसे अधिक क्यों न हो। उस समय भर्ती जिला स्तरीय मेरिट के आधार पर करने का नियम था।

अब गैर जिले के अभ्यर्थियों को बाहर किया

18 अप्रैल 2018 को हाईकोर्ट ने 24 शून्य जनपद के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने पर रोक लगा दी। एक मई 2018 को मुख्यमंत्री ने 51 जिले के लगभग 6512 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिया। बचे हुए 5948 पद पर सालों कानूनी विवाद के बाद दो साल पहले चयन प्रक्रिया शुरू हुई। शून्य पद वाले 24 जिलों के पांच हजार से अधिक अभ्यर्थियों को दूसरे जिलों में नियुक्ति मिल गई। उसके बाद रिक्त 656 पदों पर चयन के लिए अब गैर जिले के अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया है। इस भर्ती के अभ्यर्थी कोरांव के अजय मिश्रा का कहना है कि उनके साथ गलत हो रहा है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।