यूपी में स्पेशल टीईटी के आवेदन 5 सितंबर से, 56 हजार शिक्षकों को पास करनी होगी परीक्षा

लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

यूपी के कार्यरत उन शिक्षकों के लिए राहत की खबर है, जिन्हें TET पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET) 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है।

teacher
यूपी में स्पेशल टीईटी का नोटिफिकेशन जारी

प्रयागराज। मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के अनुसार कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) के आवेदन शिक्षक दिवस (पांच सितंबर) से शुरू होंगे। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने गुरुवार को इस परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया। अभ्यर्थी 4 अक्टूबर तक शुल्क जमा कर सकेंगे, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर तय की गई है। इसकी परीक्षा 3 नवंबर 2026 को होनी है। यह परीक्षा सामान्य टीईटी से अलग है। इसे विशेष रूप से कार्यरत शिक्षकों को मौका देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह के अनुसार स्पेशल टीईटी में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की सुगमता के लिए एकल अवसरीय पंजीकरण (ओटीआर) व्यवस्था लागू की गई है। ओटीआर पूर्ण करने के बाद ही अभ्यर्थी स्पेशल टीईटी के लिए आवेदन करें। विस्तृत विज्ञापन निर्देश पुस्तिका सहित आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। निर्धारित अर्हता पूरित करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपलोड विस्तृत विज्ञापन का सावधानी पूर्वक अध्ययन करने के बाद ही आवेदन करें। ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन शनिवार से शुरू होंगे।

56,818 शिक्षकों को यह विशेष टीईटी पास करनी होगी

टीईटी की अनिवार्यता से करीब 1.42 लाख शिक्षक प्रभावित हुए थे। इनमें से लगभग 86 हजार कार्यरत शिक्षक हाल ही में हुई टीईटी में सफल हो गए हैं। अब करीब 56,818 शिक्षकों को यह विशेष टीईटी पास करनी होगी।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 29 मई 2026 को अपने फैसले में कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी को अनिवार्य रखा था। साथ ही टीईटी पात्रता हासिल करने की समयसीमा 31 अगस्त 2028 तक बढ़ा दी थी। कोर्ट ने राज्यों और संबंधित अधिकारियों से कहा था कि वे समय-समय पर और हो सके तो साल में दो बार टीईटी कराएं। इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के लिए अलग से विशेष टीईटी कराने की तैयारी शुरू हुई थी।

प्रवक्ता भर्ती के लिए पीजी में 50 प्रतिशत अनिवार्य

प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती के लिए वहीं अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिनके परास्नातक में 50 प्रतिशत अंक होंगे। शिक्षा निदेशालय में प्रवक्ता भर्ती की नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। उम्मीद है कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की गाइडलाइन के अनुसार संशोधन को जल्द मंजूरी मिल जाएगी। पिछले दिनों शिक्षा निदेशालय पहुंचे अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने अफसरों से एनसीटीई के अनुसार शैक्षिक अर्हता निर्धारित करने के आदेश दिए थे ताकि बेवजह अड़चन न हो। एनसीटीई ने एक दशक पहले ही प्रवक्ता भर्ती के लिए परास्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक की शर्त लागू कर दी थी। हालांकि यूपी में अब तक यह नियम लागू नहीं हो सका था। टीजीटी के 17740 और पीजीटी के 2615 पदों का अधियाचन चयन आयोग को भेजा गया है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपी में स्पेशल टीईटी के आवेदन 5 सितंबर से, 56 हजार शिक्षकों को पास करनी होगी पर