UP SI Exam City Link OUT : यूपी पुलिस एसआई एग्जाम सिटी uppbpb.gov.in पर जारी, एडमिट कार्ड कब
UP Police SI Exam City Link : यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी अपनी एग्जाम सिटी uppbpb.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police SI Exam City Link : यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी अपनी एग्जाम सिटी uppbpb.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप से उन्हें अपने परीक्षा शहर व सटीक परीक्षा तिथि की जानकारी मिल गई है। अब वह अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा और सिटी डिटेल्स डाउनलोड करनी होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह स्लिप केवल परीक्षा शहर की अग्रिम जानकारी के लिए है, इसे एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा।
आपको बता दें कि यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को राज्य के 75 जिलों में होगी। दोनों दिन परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 तक होगी। इस भर्ती के जरिए यूपी पुलिस में 4543 सब इंस्पेक्टरों की नियुक्ति होगी। यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक व समकक्ष 4543 पदों पर भर्ती के लिए 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें 1166386 पुरुष और 409374 महिला अभ्यर्थी हैं।
कब आएंगे यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड ( UP Police SI Admit Card )
अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन तीन दिन पहले जारी होंगे। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 14 मार्च को है, उनके एडमिट कार्ड 11 मार्च 2026 को आएंगे। और जिनकी परीक्षा 15 मार्च को है, उनके एडमिट कार्ड 12 मार्च 2026 को आएंगे। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और समय-समय पर जारी होने वाली आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।
कैसे डाउनलोड करें यूपी पुलिस एसआई एग्जाम सिटी ( How to download UP Police SI Exam City )
- uppbpb.gov.in पर जाएं।
- यूपी पुलिस एसआई एग्जाम सिटी लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि डालें।
- सब्मिट करने पर आपकी एग्जाम सिटी डिटेल्स सामने आ जाएगी। ध्यान रहें इसे एडमिट कार्ड न समझें।
बोर्ड ने दी चेतावनी
बोर्ड ने परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए कड़ी चेतावनी भी दी है। कहा है कि कोई भी व्यक्ति परीक्षा सामग्री या उससे जुड़ी किसी भी जानकारी को किसी भी माध्यम से साझा करते, परीक्षा केंद्र से ओएमआर शीट ले जाते अथवा परीक्षा से जुड़ी सामग्री अनाधिकृत रूप से रखे पाया गया तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। सोशल मीडिया पर चर्चा व बहस करने वालों को जेल भी भेजा जाएगा। भर्ती बोर्ड ने प्रश्न पत्रों या प्रश्नों पर चर्चा करने वालों को उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2024 के तहत कार्यवाई की चेतावनी दी है।
यूपी एसआई भर्ती में कौन कौन से पद
4543 यूपी पुलिस भर्ती में 4242 सब इंस्पेक्टर, 135 पीएसी प्लाटून कमाण्डर, विशेष सुरक्षा बल के 60 प्लाटून कमाण्डर और बंदायू, लखनऊ व गोरखपुर के लिए गठित महिला पीएसी वाहिनियों में 106 महिला प्लाटून कमाण्डर पद पर नियुक्ति होनी है।
यूपी एसआई लिखित परीक्षा का पैटर्न क्या है
लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। यह 400 अंकों की होगी। 2 घंटे का समय होगा। कुल प्रश्न 160 होंगे। सामान्य हिंदी, मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता परीक्षा, मानसिक अभिरुचि परीक्षा/ बुद्धिलब्धि परीक्षा/ तार्किक परीक्षा से 40-40 प्रश्न आएंगे। चारों सेक्शन 100-100 नंबर के होंगे।
प्रत्येक विषय में 35 फीसदी अंक और कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त न करने वाले अभ्यर्थी भर्ती के पात्र नहीं होंगे।
यूपी एसआई फिजिकल टेस्ट
शारीरिक दक्षता परीक्षा के संभावित नियम इस प्रकार है- पुरुषों के लिए - 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।
महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किमी दौड़ना होगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


