ठंड की वजह उत्तर प्रदेश में 5 जनवरी तक सभी स्कूल बंद, बाकी राज्यों का क्या हाल

Jan 02, 2026 08:13 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शीतलहर के चलते यूपी में कक्षा 12 तक स्कूल 5 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। हरियाणा, जम्मू कश्मीर, एमपी और केरल में भी स्कूलों का शेड्यूल बदला गया है।

ठंड की वजह उत्तर प्रदेश में 5 जनवरी तक सभी स्कूल बंद, बाकी राज्यों का क्या हाल

उत्तर भारत में लगातार जारी शीतलहर और घने कोहरे ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सुबह और रात के समय ठंड का प्रकोप सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है, जिससे खासकर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी पृष्ठभूमि में राज्य सरकारें स्कूलों को लेकर एहतियाती फैसले कर रही हैं। उत्तर प्रदेश में 5 जनवरी तक सभी तरह के स्कूलों को बंद करने आदेश जारी किया गया है। बाकी राज्यों में ठंड को लेकर क्या हालात हैं आइए जानते हैं।

उत्तर प्रदेश में 5 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाते हुए राज्यभर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह फैसला सरकारी और निजी, दोनों तरह के स्कूलों पर लागू होगा। CBSE , ICSE और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध सभी शिक्षण संस्थान इस निर्देश के दायरे में आएंगे।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर लिया गया फैसला

यह निर्णय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के निर्देशों के बाद लिया गया है। सरकार का स्पष्ट कहना है कि ठंड के मौजूदा हालात में बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा हो सकता है। मुख्यमंत्री ने यह भी चेतावनी दी है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पहले भी बढ़ाई जा चुकी है स्कूलों की छुट्टी

इससे पहले 29 दिसंबर को भी उत्तर प्रदेश सरकार ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों को 1 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश दिया था। लेकिन मौसम में कोई खास सुधार न होने के कारण अब इस अवधि को बढ़ाकर 5 जनवरी तक कर दिया गया है। इससे साफ है कि सरकार हालात की रोजाना समीक्षा कर रही है।

अभिभावकों और छात्रों के लिए जरूरी सलाह

शिक्षा विभाग ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे स्कूलों के दोबारा खुलने को लेकर अपने-अपने स्कूल प्रशासन से लगातार संपर्क में रहें। स्कूल प्रबंधन स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार ऑनलाइन कक्षाओं या अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर अलग-अलग निर्देश जारी कर सकते हैं।

इन राज्यों में भी बदला स्कूलों का शेड्यूल

जम्मू-कश्मीर में लंबी सर्दी की छुट्टियां: जम्मू-कश्मीर में पहले से ही कड़ाके की ठंड और बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक अलग-अलग तिथियों में फरवरी 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे।

हरियाणा में स्कूल बंद और समय में बदलाव: हरियाणा में ठंड के कारण स्कूलों की टाइमिंग पहले ही बदलकर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे कर दी गई थी। इसके अलावा 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक स्कूल पूरी तरह बंद हैं, जबकि शीतकालीन अवकाश 1 से 15 जनवरी तक घोषित किया गया है।

मध्य प्रदेश में पुनः खुलने की तैयारी: मध्य प्रदेश में फिलहाल हालात की समीक्षा जारी है। अधिकांश स्कूलों के जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में दोबारा खुलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अंतिम फैसला मौसम की स्थिति को देखकर लिया जाएगा।

केरल में 5 जनवरी से खुलेंगे स्कूल: केरल में शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक घोषित किया गया है। राज्य में सभी स्कूल 5 जनवरी से दोबारा खुलने की योजना के तहत आगे बढ़ रहे हैं।

मौसम के आधार पर आगे भी बदल सकते हैं फैसले

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे की स्थिति पूरी तरह सामान्य होने में समय लग सकता है। ऐसे में प्रशासन ने साफ किया है कि स्कूलों को खोलने या बंद रखने से जुड़े फैसले पूरी तरह बच्चों की सुरक्षा और मौसम की गंभीरता को ध्यान में रखकर लिए जाएंगे।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़up schools closed till 5 january cold wave impact multiple states haryana mp winter vacation update education
;;;