Hindi Newsकरियर न्यूज़up schools closed till 5 jan patna class 8 closed till 8 jan cold wave school holidays state wise update
यूपी के बाद बिहार में भी स्कूलों पर ब्रेक, हरियाणा और दिल्ली-NCR का क्या हाल?

यूपी के बाद बिहार में भी स्कूलों पर ब्रेक, हरियाणा और दिल्ली-NCR का क्या हाल?

संक्षेप:

कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते यूपी में 5 जनवरी तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं पटना में 8वीं तक 8 जनवरी तक छुट्टी का ऐलान कर दिया गया। जानिए बाकी राज्यों में स्कूल बंदी का ताजा हाल।

Jan 03, 2026 09:11 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

देश के उत्तरी भाग में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते कई राज्यों ने स्कूलों में अप्रत्याशित अवकाश के निर्देश जारी किए हैं। बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है क्योंकि तापमान लगातार गिर रहा है और सुबह-सुबह घना कोहरा व ठंडा मौसम जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश दिया है। इसमें CBSE, ICSE, यूपी बोर्ड एवं अन्य सभी बोर्डों के स्कूल शामिल हैं। यह कदम राज्य में मौसम विभाग की चेतावनी और लगातार घटते तापमान को देखते हुए उठाया गया है। यूपी के बाद अब बिहार की राजधानी पटना में भी 8वीं तक की कक्षाएं 8 जनवरी तक नहीं चलेंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यूपी की बात करें तो ऑफलाइन कक्षाएं पूरी तरह स्थगित कर दी गई हैं। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर लिया गया है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो यूपी के मैदानी राज्यों में सुबह तापमान में गिरावट और कोहरा छाए रहने के संभावना है। 

पटना में 8 जनवरी तक 8वीं तक की कक्षाओं पर ब्रेक

बिहार में जारी भीषण ठंड और शीतलहर के चलते पटना में 8वीं तक के सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। ठंड में बच्चों की सेहत के मद्देनजर जिला प्रशासन ने ये फैसला लिया है। इससे पहले 5वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया था। लेकिन ठंड बढ़ने के बाद अब 8वीं तक के विद्यालय भी 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं आठवीं से ऊपर तक के स्कूल विद्यालय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। यह आदेश सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी और सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने आदेश जारी किया है।

पंजाब में 7 जनवरी तक बंद

पंजाब सरकार ने भी पूरे राज्य में स्कूलों को 7 जनवरी 2026 तक बंद करने की घोषणा की है। यह निर्णय घना कोहरा और ठंड के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह फैसला सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

असम में 6 जनवरी तक अवकाश

असम सरकार ने 31 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है, ताकि बच्चों को ठंड से होने वाले स्वास्थ्य जोखिम से बचाया जा सके।

हरियाणा, दिल्ली-NCR, अन्य प्रदेश

हरियाणा के कई जिलों में पहले से 1 से 15 जनवरी तक सर्दी छुट्टियां जारी हैं। वहीं दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण और कोहरे के कारण प्राथमिक कक्षाएं कुछ दिनों के लिए बदल-बदल कर या ऑनलाइन मोड पर चल रही हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।