UP Summer Holidays: यूपी में भीषण गर्मी के चलते बढ़ीं स्कूल की छुट्टियां, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UP Summer Holidays: उत्तर प्रदेश सरकार ने भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां 24 जून तक बढ़ा दी हैं। अब 25 जून से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी और हर साल यही स्थायी शेड्यूल लागू रहेगा।

UP Summer Holidays: यूपी में भीषण गर्मी के चलते बढ़ीं स्कूल की छुट्टियां, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल

UP School Holidays: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप, उमस और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से परेशान स्कूली बच्चों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण में आने वाले सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। नए सरकारी आदेश के मुताबिक, अब प्रदेश के स्कूलों में 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश जारी रहेगा और बच्चों के लिए नियमित रूप से पढ़ाई-लिखाई का काम 25 जून 2026 से शुरू होगा। इससे पहले स्कूलों को 16 जून से खोलने की तैयारी थी।

हर साल के लिए बदल गया छुट्टियों का नियम

बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा जारी किए गए इस आदेश में केवल इस साल के लिए राहत नहीं दी गई है, बल्कि एक ऐतिहासिक नीतिगत बदलाव भी किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों पर अब उत्तर प्रदेश के वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर को स्थायी रूप से संशोधित कर दिया गया है। नए नियम के तहत, अब प्रत्येक वर्ष 20 मई से 24 जून तक स्कूलों में समर वैकेशन रहेगा और हर साल 25 जून से ही नया सत्र नियमित रूप से शुरू किया जाएगा।

सरकार का मानना है कि पिछले कुछ सालों में मई के अंत और जून के महीनों में अत्यधिक गर्मी पड़ती है, जिसके कारण अलग-अलग जिलों के जिलाधिकारियों (DMs) को स्थानीय स्तर पर बार-बार छुट्टियां बढ़ाने के आदेश जारी करने पड़ते थे। इस नई व्यवस्था से पूरे राज्य के स्कूलों में एक जैसा टाइम-टेबल रहेगा और बार-बार तारीखें बदलने का झंझट खत्म हो जाएगा।

शिक्षकों को पहले आना होगा स्कूल; करनी होंगी ये तैयारियां

भले ही बच्चों की नियमित कक्षाएं 25 जून से लगेंगी, लेकिन स्कूल के स्टाफ को नए सत्र के स्वागत के लिए थोड़ा पहले अपनी ड्यूटी पर लौटना होगा। आदेश के अनुसार, 22, 23 और 24 जून को सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से स्कूल में उपस्थित रहना होगा। इन तीन दिनों के भीतर शिक्षकों को बच्चों के आने से पहले कई महत्वपूर्ण काम निपटाने होंगे, जैसे: हर क्लास के लिए नया लेसन प्लान तैयार करना। मिड-डे मील की उचित व्यवस्था और नई किताबों का वितरण सुनिश्चित करना। स्कूल परिसर, पेयजल व्यवस्था, रसोई और शौचालयों की साफ-सफाई करवाना। स्कूलों की स्मार्ट क्लास, बाल वाटिका और आईसीटी (ICT) लैब को दोबारा पूरी तरह एक्टिव करना।

इस बीच, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विशेष अवसर पर सभी विद्यालयों को खोला जाएगा, जहां शिक्षक और छात्र मिलकर सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।