Hindi Newsकरियर न्यूज़up sainik school admit card 2026 27 entrance exam december 28 omr based paper download process details interview medical
UP सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026-27 के एडमिट कार्ड जारी, हॉल टिकट ऐसे करें डाउनलोड

UP सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026-27 के एडमिट कार्ड जारी, हॉल टिकट ऐसे करें डाउनलोड

संक्षेप:

UP Sainik School Admit Card out : यूपी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा 28 दिसंबर को होगी। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं, इसलिए छात्र समय रहते डाउनलोड कर अपनी जानकारी जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न आए।

Dec 08, 2025 02:42 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Sainik School Admit Card out : यूपी के हजारों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। यूपी सैनिक स्कूल ने 2026-27 सत्र की प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो अब तुरंत अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, क्योंकि यही आपका एग्ज़ाम हॉल टिकेट भी है। 28 दिसंबर को पूरे उत्तर प्रदेश में होने वाली यह परीक्षा हर साल की तरह इस बार भी कड़ी प्रतिस्पर्धा लेकर आ रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

UP Sainik School Admit Card out : प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

यूपी सैनिक स्कूल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एंट्रेंस एग्ज़ाम 2026-27 के एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए हैं। अभ्यर्थी upsainikschool.org पर जाकर आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा OMR शीट आधारित होगी और इसमें सिर्फ एक प्रश्न पत्र शामिल रहेगा। कुल अंक 200 मार्क्स के निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट रखी गई है। इसके अलावा परीक्षा का मोड ऑफलाइन रखा गया है।

परीक्षा से पहले छात्रों को अपने एडमिट कार्ड में दर्ज नाम, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र और अन्य जानकारी ज़रूर चेक करने की सलाह दी गई है। किसी भी त्रुटि की स्थिति में अब सुधार नहीं होगा, क्योंकि सुधार विंडो पहले ही बंद की जा चुकी है। हालांकि, गंभीर गलती मिलने पर तुरंत हेल्पलाइन से संपर्क किया जा सकता है ताकि परीक्षा में किसी तरह की दिक्कत न आए।

UP Sainik School Admit Card out : ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान है।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsainikschool.org खोलें।
  • होमपेज पर दिख रहे Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

UP Sainik School Admit Card out : परीक्षा के बाद क्या होगा?

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इसमें इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को ही अंतिम प्रवेश मिलेगा। यानी कि सफलता के लिए आपको सभी चरणों को पार करना होगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।