
PhD Admission: मुक्त विवि में यूजीसी नेट स्कोर पर पीएचडी में एडमिशन, 23 दिसंबर तक करें आवेदन
UPRTOU PhD Admission: उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) ने पीएचडी (Ph.D.) में UGC NET (यूजीसी नेट) के स्कोर के आधार पर पीएचडी में एडमिशन दिया जाएगा।
UP Rajarshi Tandon Open University PhD Admission: उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) ने पीएचडी (Ph.D.) में दाखिले की प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया है। विश्वविद्यालय में पहली बार UGC NET (यूजीसी नेट) के स्कोर के आधार पर पीएचडी में एडमिशन दिया जाएगा। अभी तक विश्वविद्यालय स्वयं अपनी प्रवेश परीक्षा आयोजित करता था, लेकिन वर्तमान सत्र से यह प्रक्रिया बदल दी गई है।

यह बदलाव उन NET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सीधे लाभ देगा, जो रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से रिसर्च की गुणवत्ता के साथ-साथ योग्य अभ्यर्थियों की भागीदारी भी बढ़ेगी।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 23 दिसंबर 2025
चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी होने की तिथि: 24 जनवरी 2026
इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कितनी सीटें, किन विषयों में मौका?
इस सत्र में कुल 19 विषयों में पीएचडी के लिए 56 सीटों पर एडमिशन होगा। कम्प्यूटर साइंस में 9, न्यूट्रीशन एंड फूड में 2, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास में एक, राजनीति विज्ञान में 2, प्रबंधन में 3, शिक्षा शास्त्र में सात, संस्कृत में एक, सांख्यिकी में चार, हिन्दी में चार, भूगोल में तीन, प्राचीन इतिहास में दो, गणित में आठ, जन्तु विज्ञान में छह सीटों पर प्रवेश होगा।
कैसे मिलेगा एडमिशन?
नए नियम के तहत, जिन अभ्यर्थियों ने UGC NET या UGC CSIR NET की परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे सीधे पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब उन्हें विश्वविद्यालय की अलग से प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता नहीं होगी।
यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो मुक्त विश्वविद्यालय में शोध को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय स्तर की योग्यता रखने वाले छात्रों को आकर्षित करने में मदद करेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि 23 दिसंबर से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।





