Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Primary School Half-Yearly Exam Contains Three Major Errors, Students to Receive Full Marks for Wrong Questions
UP Primary School Exam: यूपी प्राइमरी की गणित परीक्षा में पूछे तीन गलत सवाल, कक्षा 7 और 8 के प्रश्नपत्र में 3 गलतियां

UP Primary School Exam: यूपी प्राइमरी की गणित परीक्षा में पूछे तीन गलत सवाल, कक्षा 7 और 8 के प्रश्नपत्र में 3 गलतियां

संक्षेप:

UP Primary School Half-Yearly Exam: उत्तर प्रदेश में प्राइमरी स्कूलों में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र में इस बार भी गलत सवाल पूछे गए। गणित विषय में कक्षा सात में दो व आठ में एक सवाल गलत पूछा गया।

Dec 15, 2025 07:08 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ, कांस
share Share
Follow Us on

UP Primary School Half-Yearly Exam: उत्तर प्रदेश में प्राइमरी स्कूलों में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र में इस बार भी गलत सवाल पूछे गए। गणित विषय में कक्षा सात में दो व आठ में एक सवाल गलत पूछा गया। छात्रों ने गलत सवाल पकड़े जाने की जानकारी शिक्षकों को दी। शिक्षकों ने तीनों सवाल गलत पाए गए। शिक्षकों ने बच्चों से कहा कि गलत सवाल को छोड़ दें। मूल्यांकन करने समय इस गलत सवाल के अंक सभी बच्चों को दिये जाएंगे। शिक्षकों ने गलत सवाल पर आपत्ति जतायी। प्रश्न पत्र की जांच करने वाली कमेटी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बीएसए विपिन कुमार से इस सम्बंध में बात करने की कोशिशि की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। व्हाट्सऐप पर भी जानकारी दी गई, जवाब नहीं मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गणित विषय की परीक्षा शनिवार को थी। गोसाईगंज के एक अपर प्राइमरी स्कूल में परीक्षा दे रहे सातवीं के छात्र ने गणित के प्रश्न पत्र में दिये बहुविकल्पीय सवाल हल करते समय दो गलत सवाल पकड़े। इस छात्र ने सहपाठी से दोनों सवाल पूछे, तो सभी ने इसे गलत बताया।

कक्षा सात में गणित के प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय सवाल संख्या-ज में चार किलो चाय का मूल्य 420 रुपया है। 12 किलो का मूल्य होगा..। इसके सवाल में 1000, 760, 1160 और रुपये 1360 के विकल्प दिये गए हैं। जबकि सही जवाब 1260 होगा। जो विकल्प नहीं दिया गया है।

कक्षा आठ में दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के दूसरा सवाल- यदि किसी चतुर्भज के दो कोण 600 तथा 1200 के हों तथा शेष दोनों कोण समान हैं, तो उसके मान ज्ञात कीजिये। किसी भी चतुर्भुज के सभी चारों आंतरिक कोणों का योग 360 डिग्री होता है। लिहाजा प्रश्न पत्र में दिये गए दो कोण के मान 600 और 1200 हो नहीं सकते हैं।

कक्षा सात में ही बहुविकल्पीय सवाल घ में समकोण त्रिभुज में 90 डिग्री के कोण के सामने वाली भुजा कहलाती है। इसमें विकल्प लम्ब, आधार, विकर्ण व जीवा दिया है। जबकि सवाल का सही जवाब कर्ण होगा। जो विकल्प में नहीं दिया है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।