UP Polytechnic : यूपी पॉलीटेक्निक फार्मेसी संस्थानों में 55000 सीटें खाली, 5वें राउंड का काउंसलिंग शेड्यूल जारी
UP Polytechnic Pharmacy : यूपी के पॉलीटेक्निक फार्मेसी संस्थानों में चौथी काउंसलिंग के बाद 55659 सीट खाली हैं। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने बची सीटें भरने के लिये मंगलवार से पांचवें चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया है।

अधिकारियों का कहना है कि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से संस्थानों की एनओसी प्रक्रिया में देरी और कोर्ट में मामला जाने की वजह से फार्मेसी की काउंसलिंग काफी देर से शुरू हुई। एक वर्ष खराब होने की वजह से अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में संचालित फार्मेसी पाठ्क्रमों में दाखिल ले लिया है।
पॉलिटेक्निक के 19 अलग-अलग ग्रुप की प्रवेश परीक्षा में 4,25, 993 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 3,31,193 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें से 3,31,174 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पॉलीटेक्निक के दूसरे पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग पूरी होकर पढ़ाई शुरू हो गई है, लेकिन फार्मेसी की अभी काउंसलिंग चल रही है। लगातार तीसरे वर्ष संस्थानों में भारी संख्या में सीटें खाली जा रही हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव सिंह ने बताया खाली सीटें भरने के लिये पांचवें चरण की काउंसलिंग चार से 11 नवम्बर के बीच शुरू हुई है।
1.19 लाख सीटें हैं
प्रावधिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रदेश में तीन राजकीय, दो एडेड व छह अल्पसंख्यक और 1808 फार्मेसी संस्थान संचालित हो रहे हैं। 1819 पॉलिटेक्निक फार्मेसी संस्थानों में 119952 सीट हैं। प्राविधिक शिक्षा परिषद के तहत (फार्मेसी पाठ्यक्रम) डी फार्मा डिप्लोमा कराया जाता है। पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जून में जारी हुआ था।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


