
JEECUP 2026 Exam: यूपी पॉलिटेक्निक के लिए 15 जनवरी से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, प्रवेश परीक्षा की तारीखें भी घोषित
UP Polytechnic JEECUP 2026 Exam: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी। रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी से 30 अप्रैल तक, परीक्षा 15-22 मई के बीच सीबीटी मोड में होगी। आवेदन प्रक्रिया और नियम जानें।
UP Polytechnic JEECUP 2026 Exam: उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। सबसे अहम बात यह है कि इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी 2026 से शुरू होंगे, जो 30 अप्रैल 2026 तक चलेंगे। ऐसे में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और अन्य तकनीकी डिप्लोमा कोर्स में दाखिले का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के पास आवेदन का पर्याप्त समय रहेगा।
UP Polytechnic JEECUP 2026 Exam: 15 से 22 मई के बीच होगी परीक्षा
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 15 मई से 22 मई 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी मोड में होगी। इस दौरान ग्रुप ए से लेकर ग्रुप के1 से के8 तक की सभी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें इंजीनियरिंग और फार्मेसी से जुड़े कोर्स शामिल हैं।
UP Polytechnic JEECUP 2026 Exam: कौन कर सकता है आवेदन
वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण कर ली है और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स करना चाहते हैं, वे इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और अभ्यर्थियों को परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा।
UP Polytechnic JEECUP 2026 Exam: आवेदन शुल्क कितना देना होगा
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार तय किया गया है -
- सामान्य और ओबीसी वर्ग: 300 रुपये
- एससी और एसटी वर्ग: 200 रुपये
आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
UP Polytechnic JEECUP 2026 Exam: आवेदन करने की प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आवेदन लिंक पर क्लिक कर लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी रसीद का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखना जरूरी है।
UP Polytechnic JEECUP 2026 Exam: परीक्षा पैटर्न भी जान लें
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, फार्मेसी, कृषि और फैशन डिजाइन जैसे कोर्स शामिल हैं। प्रश्न पत्र में कुल 100 सवाल होंगे और अच्छी बात यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की होगी।
UP Polytechnic JEECUP 2026 Exam: किस सिलेबस से आएंगे सवाल
परीक्षा का सिलेबस कक्षा 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित रहेगा। इंजीनियरिंग ग्रुप के लिए गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान से सवाल पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई करने, पुराने प्रश्न पत्र हल करने और मॉक टेस्ट देने की सलाह दी गई है।
UP Polytechnic JEECUP 2026 Exam: रिजल्ट के बाद काउंसलिंग
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सीटों का आवंटन अभ्यर्थियों की रैंक के आधार पर किया जाएगा। सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में दाखिला इसी प्रक्रिया के तहत मिलेगा। कुल मिलाकर यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए 15 जनवरी से शुरू होने वाला रजिस्ट्रेशन छात्रों के लिए सबसे अहम तारीख है। समय रहते आवेदन कर देना ही बेहतर होगा, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो।

लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव




