Hindi Newsकरियर न्यूज़up polytechnic jeecup 2026 entrance exam date announced online exam may 15 to 22
UP Polytechnic JEECUP 2026: 15 से 22 मई के बीच होगी पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा, तारीखें घोषित

UP Polytechnic JEECUP 2026: 15 से 22 मई के बीच होगी पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा, तारीखें घोषित

संक्षेप:

पॉलिटेक्निक में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। JEECUP 2026 की प्रवेश परीक्षाएं 15 से 22 मई के बीच कराई जाएंगी।

Jan 08, 2026 08:38 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Polytechnic JEECUP 2026: पॉलिटेक्निक में दाखिले का सपना देख रहे छात्रों के लिए राहत और उत्साह से भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। परिषद के अनुसार, JEECUP 2026 की प्रवेश परीक्षाएं 15 मई से 22 मई 2026 के बीच ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। इससे लाखों अभ्यर्थियों की लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति अब खत्म हो गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस परीक्षा के जरिए राज्य के सरकारी, अनुदानित और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स में दाखिला दिया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी JEECUP परीक्षा को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि तकनीकी शिक्षा की ओर युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है।

UP Polytechnic JEECUP 2026: इन ग्रुप की परीक्षाएं होंगी आयोजित

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि 2026 सत्र के लिए ग्रुप ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, एल और के1 से के8 तक सभी ग्रुप की प्रवेश परीक्षाएं इन्हीं तारीखों के बीच कराई जाएंगी। अलग-अलग ग्रुप के अनुसार परीक्षा की तिथियां और शिफ्ट बाद में विस्तृत कार्यक्रम के रूप में जारी की जाएंगी।

ग्रुप ए मुख्य रूप से इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स से जुड़ा होता है, जबकि अन्य ग्रुप फार्मेसी, फैशन डिजाइन, होम साइंस, होटल मैनेजमेंट और अन्य तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से संबंधित होते हैं। यही वजह है कि JEECUP परीक्षा का दायरा काफी व्यापक है।

ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

परिषद ने यह भी साफ किया है कि JEECUP 2026 परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन मोड (CBT) में आयोजित की जाएगी। इससे परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक होगी। छात्रों को अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी। ऑनलाइन परीक्षा से परिणाम जारी करने की प्रक्रिया भी तेज होने की उम्मीद है।

तैयारी के लिए मिला पर्याप्त समय

परीक्षा की तारीखें पहले ही घोषित कर दिए जाने से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जो छात्र अभी से सिलेबस के अनुसार नियमित पढ़ाई शुरू करेंगे, उन्हें परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलेगा। खासकर गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर फोकस करना जरूरी होगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।