Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Police Vacancy 2025: CM Yogi New UPP Constable and UP Police SI UP SI SI Recruitment notification soon upprpb uppbpb
UP Police Vacancy 2025: यूपी पुलिस में जल्द निकलेगी 30 हजार पदों पर भर्ती, सीएम योगी का ऐलान

UP Police Vacancy 2025: यूपी पुलिस में जल्द निकलेगी 30 हजार पदों पर भर्ती, सीएम योगी का ऐलान

संक्षेप:

यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ ने अलीगढ़ में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि यूपी में 30 हजार युवाओं की पुलिस में भर्ती की जाएगी। ये भर्तियां जल्द निकलेंगी। SI के 4543 पदों, कांस्टेबल के 19220 और जेल वार्डर के 2833 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

Aug 06, 2025 06:11 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ ने प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि यूपी में 30 हजार युवाओं की पुलिस में भर्ती की जाएगी। सपा पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि पहले की सरकार में भाई-भतीजों को नौकरी मिलती थी, सरकारी नौकरी एक ही परिवार की बापौती बन गई थी। अब भाजपा सरकार योग्य लोगों को बिना असुविधा के नौकरी दे रही है। सीएम योगी मंगलवार को अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड स्थित कोहिनूर मंच से जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में होने वाली भर्तियों में पारदर्शिता नहीं थी। 2017 से पहले अयोग्य लोग भर्ती किए जाते थे और योग्य दर-दर भटकते थे। इससे प्रदेश में दंगा फैलता था लेकिन अब योग्य लोगों को बिना असुविधा के नौकरी मिल रही है। प्रदेश में नौकरी की कमी नहीं है। सूबे में जल्द ही 30 हजार पुलिस की भर्ती शुरू होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीएम योगी ने कहा कि पहले सूबे में निवेश नहीं आता था, इंडस्ट्री नहीं लगती थी और विकास के नाम पर शून्य था। कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं थी। व्यापारी, बेटी की सुरक्षा का इंतजाम नहीं था। लेकिन डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। सीएम ने मंच से स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश भी दिया। कहा कि केवल नगर निगम, नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं है। नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और उनके सपने धरातल पर आ रहे हैं। इस मौके पर सीएम ने 958 करोड़ की विकास परियोजनाओं की अलीगढ़ को सौगात दी।

यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी पूरा कर लें अपना ओटीआर

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( यूपीपीएससी ) और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की तरह अपनी तमाम भर्तियों में ओटीआर यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन का सिस्टम लागू कर दिया है। जो भी अभ्यर्थी आने वाली यूपी पुलिस की कांस्टेबल व एसआई समेत विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन करना चाहता है, उसे पहले apply.upprpb.in पर जाकर ओटीआर भरना होगा।

ये भी पढ़ें:नई यूपी पुलिस भर्ती का इंतजार कर युवाओं के लिए बड़ी खबर, यह नया नियम आज से लागू

आपको बता दें कि यूपी पुलिस में एसआई व कांस्टेबल समेत करीब 30 हजार पदों पर नई भर्ती निकलनी है। पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों, कांस्टेबल के 19220 और जेल वार्डर के 2833 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से सब-इंस्पेक्टर के 4543 पदों का अधियाचन मिला है। इसमें सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस के 4242 पद, सब इंस्पेक्टर महिला पीएसी के 106 पद (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ), प्लाटून कमाण्डर/सब इंस्पेक्टर के 135 पद, विशेष सुरक्षा बल के प्लाटून कमाण्डर/एसआई के 60 पद शामिल हैं। वहीं डीजीपी मुख्यालय से आरक्षी पद पर सीधी भर्ती के लिए 19220 पद का अधियाचन भेजा गया। इसमें आरक्षी पीएसी के 9837 पद, आरक्षी यूपी विशेष सुरक्षा बल में 1341 पद, आरक्षी पीएसी महिला बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ महिला बटालियन में 2282 पद, आरक्षी नागरिक पुलिस के 3245 पद, आरक्षी पीएसी/सशस्त्रत्त् पुलिस के 2444 पद, आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 71 पद हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।