Hindi Newsकरियर न्यूज़up police si vacancy 2025: uppbpb upsi up si up police si notification upprpb up police si recruitment
UP Police SI Vacancy : यूपी पुलिस एसआई भर्ती के आवेदन शुरू, 3 साल आयु में छूट, 15 बड़ी बातें

UP Police SI Vacancy : यूपी पुलिस एसआई भर्ती के आवेदन शुरू, 3 साल आयु में छूट, 15 बड़ी बातें

संक्षेप:

UPPBPB UP Police SI Vacancy : यूपी पुलिस दारोगा भर्ती के आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 सितम्बर है। 4242 दरोगा व 135 पीएसी प्लाटून कमाण्डर समेत 4543 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन से पहले ओटीआर जरूरी है।

Aug 13, 2025 08:14 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

UPPBPB UP Police SI Vacancy 2025: यूपी पुलिस एसआई भर्ती का इंतजार खत्म हुआ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 4543 पदों पर सब-इंस्पेक्टर, प्लाटून कमाण्डर और महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार 12 अगस्त रात से शुरू कर दी है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी apply.upprpb.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। uppbpb.gov.in पर विस्तृत नोटिफिकेशन देखा जा सकता है। नोटिफिकेशन व आवेदन के डायरेक्ट लिंक नीचे देखे जा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितम्बर है। इन पदों पर आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर - OTR ) कराना जरूरी है। अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन कर लिया है। 31 जुलाई से शुरू इस ओटीआर प्रक्रिया में आवेदन करने के बाद बोर्ड की हर भर्ती में अभ्यर्थियों को अपना व्यक्तिगत डाटा बार-बार नहीं भरना पड़ेगा। इस भर्ती के लिए अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां पढ़ें यूपी पुलिस एसआई भर्ती से जुड़ी 15 खास बातें

1. कहां कितने पद

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर के मुताबिक 4543 पदों के लिए आवेदन निकाला गया है। इसमें 4242 सब इंस्पेक्टर, 135 पीएसी प्लाटून कमाण्डर, विशेष सुरक्षा बल के 60 प्लाटून कमाण्डर और बंदायू, लखनऊ व गोरखपुर के लिए गठित महिला पीएसी वाहिनयों में 106 महिला प्लाटून कमाण्डर पद पर नियुक्ति होनी है।

2. शैक्षणिक योग्यता

यूपी पुलिस एसआई भर्ती में किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय अभ्यर्थी के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। परीक्षा में सम्मिलित हुए या अपीयरिंग अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे।

समान अंक होने पर इन्हें दी जाएगी वरीयता

- डोएक / NIELIT से कंप्यूटर ओ लेवल का प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो। या

- एनएसएस दो साल का सर्टिफिकेट या

- एनसीसी बी सर्टिफिकेट हासिल किया हो।

3. आयु सीमा में तीन साल की छूट

इस भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा में सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को एक बार तीन साल की छूट दी जाएगी। यह छूट सिर्फ इस बार ही मान्य होगी। इसके चलते पुलिस भर्ती के लिए ओवरऐज हो चुके लगभग 5 लाख युवाओं को राहत मिलेगी। ये छूट चयन वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक 4543 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए दी जाएगी। एज लिमिट में छूट का फैसला कोरोना काल होने और कई सालों से सब इंस्पेक्टर की भर्ती न निकलने के मद्देनजर लिया गया है।

4. किस वर्ग के लिए कितनी है आयु सीमा (छूट को मिलाकर)

जनरल व ईडब्ल्यूएस - 21 वर्ष से 31 वर्ष।

एससी, एसटी, ओबीसी - 21 वर्ष से 36 वर्ष।

जनरल व ईडब्ल्यूएस - अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 1994 से 01 जुलाई 2004 के बीच हुआ हो।

एससी, एसटी, ओबीसी - अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 1989 से 01 जुलाई 2004 के बीच हुआ हो।

5. कद-काठी ( PST में देखी जाएगी ये योग्यता) के नियम इस प्रकार है

ऊंचाई - सामान्य, ओबीसी व एससी वर्ग के लिए - कम से कम 168 सेमी, एसटी वर्ग के लिए - 160 सेमी ।

सीना

सामान्य, ओबीसी व एससी वर्ग के लिए - बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी

एसटी वर्ग के लिए - बिना फुलाए 77 सेमी और फुलाकर 82 सेमी। ध्यान रहे कि कम से कम 5 सेमी सीने का फुलाव अनिवार्य है।

महिलाओं के लिए

ऊंचाई

सामान्य, ओबीसी व एससी वर्ग के लिए - कम से कम 152 सेमी

एसटी वर्ग के लिए - 147 सेमी

वजन

सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 40 किलोग्राम

6. चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में चार चरण शामिल हैं। इसमें लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण। फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी।

7. लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। यह 400 अंकों की होगी। 2 घंटे का समय होगा। कुल प्रश्न 160 होंगे। सामान्य हिंदी, मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता परीक्षा, मानसिक अभिरुचि परीक्षा/ बुद्धिलब्धि परीक्षा/ तार्किक परीक्षा से 40-40 प्रश्न आएंगे। चारों सेक्शन 100-100 नंबर के होंगे।

लिखित परीक्षा में न्यूनतम मार्क्स

प्रत्येक विषय में 35 फीसदी अंक और कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त न करने वाले अभ्यर्थी भर्ती के पात्र नहीं होंगे।

8. फिजिकल टेस्ट

शारीरिक दक्षता परीक्षा के संभावित नियम इस प्रकार है- पुरुषों के लिए - 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।

महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किमी दौड़ना होगा।

9. ओटीआर कराना जरूरी

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले ओटीआर कराना जरूरी है। इस प्रक्रिया के लिए बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ओटीआर कराना होगा। यह प्रक्रिया निशुल्क है। इस बार भी परीक्षा के सभी चरणों में अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक्स के दौरान फोटो, फिंगर प्रिन्ट लिया जाएगा। साथ ही आधार कार्ड आधारित ई-केवाईसी की जाएगी।

10. लाइव फोटो ली जाएगी

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों की लाइव फोटो ली जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में भी लिखित परीक्षा, अभिलेखों के जांच, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इस बारे में पूरा ब्योरा वेबसाइट पर उपलब्ध है।

11. अहम तिथियां

आवेदन भरने की प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू कर दी गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 सितम्बर है। जमा शुल्क के समायोजन की अंतिम तिथि 13 सितम्बर है।

12. आवेदन की फीस

सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी - 500 रुपये

एससी, एसटी - 400 रुपये

13. नशीले पदार्थ के सेवन पर कार्रवाई

बोर्ड ने साफ किया है कि शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान अगर कोई अभ्यर्थी स्टेरायडस, उत्तेजक अथवा नशीले पदार्थ का सेवन करता मिला तो बोर्ड उसकी जांच कराएगा। मेडिकल परीक्षण में ऐसे पदार्थ के सेवन की पुष्टि होने पर उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

14. रजिस्ट्रेशन व ओटीआर के लिए जरूरी नियम

प्रत्येक आवेदक को एक यूनिक ईमेल आईडी और एक यूनिक मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करना होगा, जो परीक्षा प्रक्रिया के दौरान अपरिवर्तनीय होगा।

वेदक अपना पंजीकरण आधार, डिजीलॉकर, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन या पासपोर्ट का उपयोग करके पूरा आवेकर सकते हैं।

केवल 10वीं स्टैण्डर्ड प्रमाणपत्र में अंकित विवरण ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के लिए मान्य होंगे।

पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान अंकित आवेदक का नाम, लिंग और जन्म तिथि 10वीं स्टैण्डर्ड प्रमाणपत्र में दी गई जानकारी से पूर्णतः मेल खाना चाहिए।

यदि डिजीलॉकर से 10वीं स्टैण्डर्ड विवरण प्राप्त नहीं हो पाते हैं, तो आवेदक अपने विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं।

15. OBC/EWS का जाति प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 से 11 सितम्बर 2025 के बीच का होना चाहिए। इस भर्ती के लिए अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।