UP Police SI Result : uppbpb.gov.in पर जारी होने वाला है यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट, कैसे कर सकेंगे चेक
UP Police SI Result : यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर आयोजित हुई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होनो वाला है। नतीजे जारी होने पर यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा।

UP Police SI Result : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड बहुत जल्द यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर आयोजित हुई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करने वाला है। नतीजे जारी होने पर यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा। यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को राज्य के 75 जिलों में हुई थी। दोनों दिन परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 तक हुई थी। इस भर्ती के जरिए यूपी पुलिस में 4543 सब इंस्पेक्टरों की नियुक्ति होगी। यूपी पुलिस में एसआई व समकक्ष 4543 पदों पर भर्ती के लिए 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 1166386 पुरुष और 409374 महिला अभ्यर्थी थे।
यूपी एसआई भर्ती में कौन कौन से पद
4543 यूपी पुलिस भर्ती में 4242 सब इंस्पेक्टर, 135 पीएसी प्लाटून कमाण्डर, विशेष सुरक्षा बल के 60 प्लाटून कमाण्डर और बंदायू, लखनऊ व गोरखपुर के लिए गठित महिला पीएसी वाहिनियों में 106 महिला प्लाटून कमाण्डर पद पर नियुक्ति होनी है।
आगे की चयन प्रक्रिया
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी)
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी)
दस्तावेज सत्यापन
मेडिकल टेस्ट
अंतिम चयन समग्र प्रदर्शन के आधार पर होगा।
यूपी एसआई फिजिकल टेस्ट
लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) के संभावित नियम इस प्रकार है-
- पुरुषों के लिए - 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।
- महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किमी दौड़ना होगा।
यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट ( UPSI Result 2026 ) कैसे चेक करें
- uppbpb.gov.in पर जाएं
- UP Police SI Result 2026 पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें
- रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें
- अपना रोल नंबर चेक करें
- उम्मीदवार लॉगिन करने के बाद यूपी एसआई स्कोर कार्ड 2026 भी डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी एसआई मेरिट लिस्ट 2026
यूपी पुलिस एसआई मेरिट लिस्ट 2026 PDF फॉर्मेट में जारी की जाएगी, जिसमें पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
ऑनलाइन उपलब्ध
Ctrl + F का इस्तेमाल करके खोजें
श्रेणी के अनुसार अलग-अलग लिस्ट जारी की जा सकती हैं
UP SI चयन लिस्ट PDF अगले चरणों के लिए योग्यता की पुष्टि करती है।
यूपी पुलिस SI स्कोरकार्ड 2026 में ये शामिल होंगे:
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
प्राप्त अंक
सेक्शन-वार अंक
योग्यता की स्थिति
उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करके अपने पास रखना चाहिए।
UP पुलिस SI कट ऑफ़ 2026
UP SI कट ऑफ 2026 परिणाम के साथ जारी किया जाएगा।
कट ऑफ पर असर डालने वाले कारक-
उम्मीदवारों की संख्या
परीक्षा का कठिनाई स्तर
कुल रिक्तियां
श्रेणी-वार आरक्षण
कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अपेक्षित कट-ऑफ अलग हो सकता है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


