UP Police SI Result 2026: यूपी दारोगा का रिजल्ट जारी, कैटेगरी वाइज क्या रही कट-ऑफ

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UP Police SI Result 2026 जारी हो गया है। पुरुष जनरल कटऑफ 369 और महिला कटऑफ 360 से ऊपर गई है। 12,333 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं।

UP Police SI Result 2026: यूपी दारोगा का रिजल्ट जारी, कैटेगरी वाइज क्या रही कट-ऑफ

UP Police SI Result 2026 category wise cutoff : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद जैसे ही रिजल्ट सामने आया, वैसे ही लाखों उम्मीदवारों की नजर सबसे पहले कटऑफ पर टिक गई। इस बार की कटऑफ ने साफ कर दिया कि दरोगा भर्ती में मुकाबला बेहद कड़ा रहा।

12,333 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए सफल

भर्ती बोर्ड ने लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 12,333 उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया है। यह संख्या विज्ञापित पदों के मुकाबले करीब 2.7 गुना है। जिन उम्मीदवारों के अंक कटऑफ के बराबर रहे, उन्हें भी मौका दिया गया है। अब केवल वही उम्मीदवार आगे बढ़ पाएंगे जिन्होंने लिखित परीक्षा की कटऑफ पार की है। इन्हें दस्तावेज सत्यापन यानी DV और शारीरिक मानक परीक्षण यानी PST के लिए बुलाया जाएगा।

400 में 369 पहुंची जनरल कटऑफ

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा कटऑफ को लेकर हो रही है। कुल पेपर 400 नंबर का था और पुरुष जनरल वर्ग की कटऑफ 369.87854 तक पहुंच गई। वहीं महिला वर्ग में भी कटऑफ काफी ऊंची रही। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार उम्मीदवारों के बीच कितना तगड़ा मुकाबला हुआ।

कैटेगिरी वाइज कटऑफ इस प्रकार रही

कैटेगिरीपुरुष कटऑफ (400 अंक)महिला cut off (400 अंक)
अनारक्षित369.87854360.50336
EWS364.41142353.22001
OBC364.56024353.76545
SC350.91474337.94120
ST334.65475306.91905

जल्द जारी होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेश और PST की अलग लिस्ट

भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि लिखित परीक्षा की कटऑफ क्लियर करने वाले अभ्यर्थियों को ही अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। डीवी और पीएसटी के लिए चयनित उम्मीदवारों की अलग सूची जल्द जारी की जाएगी। फिलहाल उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए यह चेक कर सकते हैं कि वे फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित हुए हैं या नहीं।

मई में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेश/PST और जून में PET

भर्ती बोर्ड के अनुसार दस्तावेज सत्यापन और PST का आयोजन मई 2026 के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। इसके बाद जून 2026 में शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET आयोजित की जाएगी। फिजिकल टेस्ट भर्ती प्रक्रिया का बेहद अहम चरण माना जाता है। इसमें उम्मीदवारों की दौड़, फिटनेस और शारीरिक क्षमता की जांच होती है। रिजल्ट आने के बाद अब हजारों उम्मीदवार मैदान में दौड़ की तैयारी शुरू कर चुके हैं।

उम्मीदवारों को वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह

भर्ती बोर्ड ने कहा है कि डीवी, पीएसटी और PET से जुड़ी तारीख, परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे लगातार वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी जरूरी अपडेट को मिस न करें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।