यूपी दारोगा रिजल्ट को लेकर फर्जी पोस्ट पर पुलिस भर्ती बोर्ड का ऐक्शन, FIR दर्ज
UP Police SI Result 2025 को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी पोस्ट के मामले में लखनऊ में FIR दर्ज हुई है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने को कहा है।

उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर एक फर्जी पोस्ट वायरल होने के बाद बड़ा मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ में FIR दर्ज कराई है। भर्ती बोर्ड ने साफ कहा है कि अभ्यर्थी केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक संदेशों से बचें।
एक्स पर किया गया था भ्रामक ट्वीट
भर्ती बोर्ड की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर “SI Radha Paswan” नाम के हैंडल और यूजर आईडी @Vardaan1430 द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम को लेकर एक भ्रामक ट्वीट पोस्ट किया गया था। यह पोस्ट तेजी से वायरल होने लगी, जिसके बाद भर्ती बोर्ड ने कानूनी कार्रवाई शुरू की।
लखनऊ में दर्ज हुई FIR
प्रेस नोट में बताया गया है कि इस मामले में 8 मई 2026 को थाना हुसैनगंज, कमिश्नरेट लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ आईटी एक्ट की धारा 66डी भी लगाई गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और संबंधित अकाउंट चलाने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है।
भर्ती बोर्ड ने दी सख्त चेतावनी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपने प्रेस नोट में कहा है कि भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी फर्जी और भ्रामक सूचनाएं फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की अफवाहें अभ्यर्थियों में भ्रम और तनाव पैदा करती हैं, इसलिए किसी भी अनऑफिशियल पोस्ट पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
अभ्यर्थियों से आधिकारिक वेबसाइट देखने की अपील
भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत नोटिस के माध्यम से ही परिणाम और भर्ती से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें। सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी पोस्ट को बिना पुष्टि के सच न मानें। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से सतर्क रहने और अफवाह फैलाने वाले अकाउंट्स की जानकारी प्रशासन को देने की भी अपील की है।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


