UP Police SI PET Admit Card Link: यूपी पुलिस SI भर्ती PET एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड लिंक
UP Police SI PET Admit Card Link: यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। 4543 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 29 जून से शुरू होने जा रही है, जिसके एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।

UP Police SI PET Admit Card Direct Link: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी अपडेट है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अब बोर्ड की विशेष परीक्षा वेबसाइट पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स की मदद से आसानी से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। शारीरिक परीक्षण 29 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है।
4543 पदों पर होनी है सीधी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4543 खाली पदों को भरा जाना है। बोर्ड की आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पीईटी का आयोजन 29 और 30 जून 2026 को किया जाएगा, जबकि 1 जुलाई 2026 को एक ‘रिजर्व डे’ के रूप में रखा गया है। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास करने के बाद 'डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण' (DV/PST) के चरण को सफलतापूर्वक पार कर लिया है, वे इस दौड़ (PET) में शामिल होने के पात्र हैं। परीक्षा के दिन किसी भी असुविधा से बचने के लिए उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी, एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) और हाल ही की दो पासपोर्ट साइज फोटो रखें।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'Notice' या 'Latest News' सेक्शन में 'शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एडमिट कार्ड डाउनलोड' के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।
4. स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और रंगीन प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
कड़ी मेहनत और मैदान पर पसीना बहाने की बारी
इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को किया गया था, जिसके बाद योग्य उम्मीदवारों को अगले चरणों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। अब फाइनल मेरिट लिस्ट में जगह बनाने के लिए छात्रों को मैदान पर अपनी शारीरिक क्षमता साबित करनी होगी। पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


