UP Police SI Final Result 2026 OUT, Direct Link: यूपी पुलिस SI दरोगा भर्ती फाइनल रिजल्ट जारी, डाउनलोड लिंक
UP Police SI Result 2026 OUT, Link: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने दरोगा (SI) भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 4543 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनमें 954 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।

UPPRPB UP Police SI Final Result 2026 Download Link: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 (SI) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्र लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे। अब उम्मीदवारों का यह इंतजार पूरी तरह खत्म हो चुका है और बोर्ड ने सफल अभ्यर्थियों की पूरी लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी है।
15 लाख से अधिक छात्रों ने किया था आवेदन
इस दरोगा भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश के युवाओं में कितना जबरदस्त क्रेज था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुल 4543 पदों के लिए 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म भरा था। इतनी बड़ी संख्या में आए आवेदनों के बाद बोर्ड ने कड़ी और पूरी तरह से पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाई। परीक्षा में उठाई गई आपत्तियों के निपटारे के बाद 7 मई 2026 को फाइनल आंसर-की जारी की गई थी।
चयन प्रक्रिया के विभिन्न पड़ाव
लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर कुल 12,333 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना गया था। इसके बाद 15 जून से 17 जून 2026 तक डॉक्यूमेंट की जांच (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) का आयोजन किया गया, जिसमें 11,637 अभ्यर्थी पास हुए। इसके ठीक बाद 29 जून से 4 जुलाई 2026 तक दौड़ यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) कराई गई, जिसे 9,758 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक पूरा किया।
भर्ती की डिटेल्स
बोर्ड ने कुल 4,543 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया है। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (SI) के 4,242 पदों पर चयन हुआ। प्लाटून कमाण्डर (PAC) / उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के 135 पदों पर चयन पूरा हुआ। विशेष सुरक्षा बल (SSF) प्लाटून कमाण्डर के 60 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ। महिला बटालियन उप निरीक्षकके 106 पदों पर महिला दरोगा का चयन किया गया।
कैटेगरी के हिसाब से देखें तो सामान्य वर्ग से कुल 1,200 अभ्यर्थी, ओबीसी के 2,240, एससी के 1,017 और एसटी कैटेगरी के 86 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस परीक्षा में बेटियों ने भी कमाल किया है और कुल 954 महिला अभ्यर्थियों ने सब-इंस्पेक्टर का पद हासिल कर गौरव बढ़ाया है।
22 जुलाई से देख सकेंगे अपने स्कोरकार्ड
वे सभी छात्र जो इस लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे 22 जुलाई 2026 से बोर्ड की वेबसाइट पर दिए जाने वाले लिंक के माध्यम से अपने स्कोरकार्ड देख सकेंगे। स्कोर देखने की प्रक्रिया के संबंध में भर्ती बोर्ड जल्द ही एक अलग से नया नोटिस जारी करेगा।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


