UP Police SI Final Answer Key 2026: 20 सवालों में गड़बड़ी, 8 प्रश्न रद्द; फिर भी 369 पहुंच गई दरोगा भर्ती की कटऑफ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UP Police SI Final Answer Key 2026 जारी हो गई है। 20 प्रश्नों पर आपत्तियां सही पाई गईं। 8 सवाल रद्द, 8 में एक से ज्यादा सही जवाब और 4 उत्तर बदले गए हैं।

up police si final answer key 2026 result cutoff 20 questions changed dv pst pet details

UP Police SI Final Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करने के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर दी है। रिजल्ट आने के बाद जहां लाखों उम्मीदवार कटऑफ देखकर हैरान रह गए, वहीं फाइनल आंसर-की में सामने आई बड़ी गड़बड़ियों ने भी भर्ती प्रक्रिया को चर्चा में ला दिया है। भर्ती बोर्ड के मुताबिक कई प्रश्नों पर अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियां सही पाई गईं, जिसके बाद कुछ सवाल रद्द करने पड़े तो कुछ के उत्तर बदल दिए गए। यही वजह है कि इस बार अंतिम उत्तर कुंजी को लेकर उम्मीदवारों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

सिर्फ 14 मई तक उपलब्ध रहेगी आंसर-की

भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि एसआई भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर केवल 14 मई 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपने प्रश्नों और उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद उम्मीदवारों को 23 मार्च से 26 मार्च 2026 तक अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।

20 सवालों पर अभ्यर्थियों की आपत्ति सही निकली

भर्ती बोर्ड ने बताया कि विषय विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद कुल 20 प्रश्नों पर उम्मीदवारों की आपत्तियां सही पाई गईं। इनमें कई तरह की तकनीकी गलतियां सामने आईं। बोर्ड के अनुसार 8 प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में त्रुटि मिली है। वहीं 8 प्रश्नों में एक से अधिक विकल्प सही पाए गए। 4 प्रश्नों के उत्तर विकल्प भी बदल दिए गए। इन बदलावों के बाद भर्ती बोर्ड को अंक वितरण के तरीके में भी बदलाव करना पड़ा।

8 सवाल पूरी तरह रद्द किए गए

भर्ती बोर्ड ने जानकारी दी कि जिन 8 प्रश्नों में उत्तर विकल्प पूरी तरह गलत पाए गए, उन्हें निरस्त करने का फैसला लिया गया है। इन रद्द प्रश्नों के अंक सभी अभ्यर्थियों में नियमों के अनुसार बांटे जाएंगे। बोर्ड ने इसके लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में पवन कुमार अग्रहरि बनाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग मामले में तय व्यवस्था का हवाला दिया है। यानी रद्द प्रश्नों के अंक विशेष फॉर्मूले के जरिए उम्मीदवारों को दिए जाएंगे।

कई सवालों में एक से ज्यादा जवाब सही

8 प्रश्न ऐसे पाए गए जिनमें एक से ज्यादा विकल्प सही थे। बोर्ड ने कहा है कि अगर उम्मीदवार ने सही विकल्पों में से किसी एक को भी चुना है, तो उसे पूरे अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा 4 प्रश्नों के सही उत्तरों में बदलाव किया गया है। यानी जिन उम्मीदवारों ने संशोधित सही जवाब चुना होगा, उन्हें अंक मिलेंगे।

12,333 उम्मीदवार अगले चरण के लिए सफल

भर्ती बोर्ड ने लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 12,333 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया है। यह संख्या कुल पदों के मुकाबले लगभग 2.7 गुना है। अब सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन यानी DV और शारीरिक मानक परीक्षण यानी PST के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद जून 2026 में शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET आयोजित होगी।

अब फिजिकल टेस्ट पर टिकी उम्मीदवारों की नजर

रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों का पूरा फोकस फिजिकल टेस्ट पर आ गया है। हजारों अभ्यर्थी अभी से दौड़ और फिटनेस की तैयारी में जुट गए हैं। भर्ती बोर्ड जल्द ही DV, PST और PET की तारीख, केंद्र और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।