Hindi Newsकरियर न्यूज़up police si bharti 2025 2026 exam date syllabus pattern marking scheme physical test details compete preparation guide
यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा की तारीख फाइनल, तैयारी में जुटे युवा यहां देखें पूरा सिलेबस-पैटर्न

यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा की तारीख फाइनल, तैयारी में जुटे युवा यहां देखें पूरा सिलेबस-पैटर्न

संक्षेप:

up police si bharti 2025-26 : यूपी पुलिस एसआई भर्ती की परीक्षा तारीख तय हो चुकी है और प्रतियोगिता बेहद कड़ी होगी। सही रणनीति, सिलेबस की समझ और लगातार अभ्यास ही इस परीक्षा में सफलता दिला सकते हैं।

Dec 11, 2025 10:21 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

up police si bharti 2025-26 : उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर आ गई है। लंबे समय से चल रहा परीक्षा तारीख का इंतजार अब खत्म हो चुका है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार यूपी पुलिस एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। इससे तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में नई ऊर्जा आ गई है, क्योंकि अब उनके पास पढ़ाई को सही दिशा देने के लिए निश्चित टाइमलाइन मौजूद है। भर्ती से जुड़ी हर अपडेट और संबंधित नोटिफिकेशन अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upprpb.gov.in पर देख सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

up police si bharti 2025-26 : सिलेबस की समझ बेहद जरूरी

इस परीक्षा के लिए लिखित चरण सबसे अहम माना जाता है, क्योंकि अंतिम चयन इसी के अंकों पर आधारित होता है। इसलिए परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को अच्छी तरह समझना बेहद आवश्यक है। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर अभ्यर्थी पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को ध्यान से पढ़ें, तो उन्हें न केवल सवालों के स्तर का अंदाज़ा मिलेगा, बल्कि मार्किंग स्कीम और पूछे जाने वाले टॉपिक्स की स्पष्ट समझ भी बन जाएगी। यूपी एसआई में कॉम्पिटीशन इस बार काफी ज्यादा है, इसलिए मजबूत रणनीति के साथ तैयारी करना बेहद जरूरी है।

up police si bharti 2025-26 : क्या है चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा ऑनलाइन CBT मोड में होती है, जिसमें कुल 160 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 400 अंकों के होते हैं। परीक्षा की अवधि 120 मिनट यानी 2 घंटे होती है। खास बात यह है कि इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है, जिससे अभ्यर्थियों को सवाल अटेम्प्ट करने में थोड़ी राहत मिलती है। परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवार को हर सेक्शन में कम से कम 35% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक हासिल करना जरूरी होता है।

up police si bharti 2025-26 : लिखित परीक्षा में कुल कितने खंड

यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा कुल चार मुख्य खंडों में बंटी होती है सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान व संविधान, संख्यात्मक/मानसिक योग्यता और मानसिक अभिरुचि/तार्किक क्षमता। हर सेक्शन 40 प्रश्नों का और 100 अंकों का होता है। इस संरचना से ही पता चलता है कि परीक्षा उम्मीदवार की भाषा, कानून की बेसिक समझ, गणितीय दिमाग और लॉजिकल सोच सबकी जांच करती है।

up police si bharti 2025-26 : शारीरिक क्षमता भी बेहत जरूरी

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे PST (शारीरिक मानक परीक्षण) और PET (दक्षता परीक्षण) के लिए बुलाया जाता है। PST में उम्मीदवार की ऊंचाई और छाती के मापों की जांच की जाती है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कद 168 सेमी और महिला उम्मीदवारों के लिए 152 सेमी होना अनिवार्य है। पुरुषों की छाती 79 सेमी बिना फुलाए, जबकि फुलाकर 84 सेमी मापी जाती है।

PET में उम्मीदवारों की दौड़ क्षमता को परखा जाता है। पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होती है, जबकि महिलाओं को 2.4 किमी की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होती है। यह परीक्षण केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है, यानी इसमें अंक नहीं जुड़ते, लेकिन इसे पास करना अनिवार्य है।

up police si bharti 2025-26 : तीनों स्तर पर देना होगा ध्यान

सब इंस्पेक्टर के पद पर अंतिम चयन सिर्फ और सिर्फ लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई गई मेरिट से होता है। इसलिए जो भी युवा इस परीक्षा में सफलता चाहते हैं, उन्हें चाहिए कि वे सिलेबस की पूरी समझ, पुराने पेपर्स का विश्लेषण और फिजिकल टेस्ट की तैयारी, तीनों पर बराबर ध्यान दें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।