Hindi Newsकरियर न्यूज़up police si asi bharti 2025 537 posts online application last date eligibility
यूपी पुलिस में SI-ASI के 537 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख का रखें ध्यान; बस कुछ दिन बाकी

यूपी पुलिस में SI-ASI के 537 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख का रखें ध्यान; बस कुछ दिन बाकी

संक्षेप:

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यूपी पुलिस में शानदार मौका है। सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 537 पदों पर भर्ती निकली है।

Jan 12, 2026 04:18 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (गोपनीय) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लर्क व अकाउंट्स) के कुल 537 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बोर्ड ने साफ किया है कि आरक्षण का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा , जबकि अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।

पदों का विवरण और योग्यता

इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लर्क) के हैं। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर (गोपनीय) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) के पद भी शामिल हैं।

सब इंस्पेक्टर (गोपनीय) के लिए 112 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री जरूरी है। साथ ही हिंदी स्टेनोग्राफी में 80 शब्द प्रति मिनट, अंग्रेजी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट की गति अनिवार्य है। कंप्यूटर में डोएक सोसाइटी से ओ लेवल प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लर्क) के 311 पद हैं। इसके लिए भी स्नातक डिग्री के साथ हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग की निर्धारित गति और कंप्यूटर में ओ लेवल प्रमाण पत्र जरूरी है।

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) के 114 पदों के लिए बीकॉम या लेखाशास्त्र में स्नातकोत्तर डिप्लोमा मांगा गया है। इसमें हिंदी टाइपिंग की न्यूनतम 15 शब्द प्रति मिनट की गति अनिवार्य रखी गई है।

आयु सीमा और वेतनमान

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जुलाई 2025 के आधार पर होगी। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष , जबकि भूतपूर्व सैनिकों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

वेतनमान की बात करें तो सब इंस्पेक्टर (गोपनीय) को 35,400 से 1,12,400 रुपये , जबकि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 29,200 से 92,300 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, कौशल परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 400 अंकों की होगी, जिसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सामान्य हिंदी, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य ज्ञान, गणित और मानसिक योग्यता से सवाल होंगे। न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया

आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।