यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का अंतिम नतीजा आया, 32679 को मिली वर्दी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

लाइव हिन्दुस्तान
share

यूपी पुलिस भर्ती 2025 का अंतिम चयन परिणाम जारी हो गया है। 28 लाख से ज्यादा आवेदकों में से 32679 अभ्यर्थी चुने गए। सूची अभी uppbpb.gov.in पर आसानी देखी जा सकती है।

UP Police Constable Result 2026 OUT Check Result at uppbpb gov in
यूपी पुलिस भर्ती

UP Police Constable Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की यह लंबी दौड़ आखिरकार अपने मुकाम पर पहुंच गई है। भर्ती बोर्ड ने सिपाही भर्ती 2025 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। कुल 32679 अभ्यर्थियों के नाम चयन सूची में हैं। यह भर्ती कई विभागों के लिए थी। इस भर्ती के तहत आरक्षी नागरिक पुलिस के 10469 पद थे। पीएसी और सशस्त्र पुलिस में 15131 पदों पर भर्ती निकली थी। विशेष सुरक्षा बल के लिए 1341 पद रखे गए थे। महिला बटालियन में महिला आरक्षी के 2282 पद थे। घुड़सवार पुलिस के लिए 71 पद रखे गए थे। जेल वार्डर पुरुष के 3279 और जेल वार्डर महिला के 106 पद भी इसी भर्ती का हिस्सा थे। इन सभी पदों को जोड़ें तो आंकड़ा 32679 बनता है। इतने ही अभ्यर्थी चुने भी गए हैं।

कैसे चेक करें रिजल्ट

जो अभ्यर्थी चुने गए हैं वे अपना नाम बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं। पूरी सूची वहीं मौजूद है। जो इस बार चूक गए हैं उनके लिए भी एक जरूरी खबर है। लिखित परीक्षा में बैठे सभी अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत अंक नवंबर के तीसरे हफ्ते में वेबसाइट पर डाले जाएंगे। अंक देखने का तरीका क्या होगा यह बोर्ड अलग विज्ञप्ति में बताएगा।

वर्ग के हिसाब से तस्वीर

सामान्य वर्ग के 6685 अभ्यर्थी चुने गए हैं। इनमें 4628 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग में 8818 पदों के मुकाबले 18210 अभ्यर्थी सफल रहे। अनुसूचित जाति के 6857 पदों पर 7136 अभ्यर्थी चुने गए। अनुसूचित जनजाति के 647 पदों पर 648 अभ्यर्थी सफल हुए। इस सूची में 4481 महिलाएं भी शामिल हैं।

कितना लंबा चला सफर

आवेदन करने वालों की गिनती 28 लाख 86 हजार 797 थी। भर्ती की विज्ञप्ति 31 दिसंबर 2025 को निकली थी। लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रदेश के 75 जिलों में हुई। परीक्षा कुल छह पालियों में करवाई गई। बोर्ड ने लिखित परीक्षा का नतीजा 31 जुलाई को जारी किया था और 76184 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए चुने गए थे।

इसके बाद 17 अगस्त से 31 अगस्त तक दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षा हुई। जो इसमें पास हुए उन्हें बोर्ड की 24 सितंबर की सूचना के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी पड़ी। यह परीक्षा 1 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चली। यानी परीक्षा खत्म होने के तीन दिन के भीतर ही अंतिम नतीजा सामने आ गया।

दौड़ में तकनीक का पहरा

इस बार दौड़ के समय की गिनती आरएफआईडी तकनीक से हुई। हर अभ्यर्थी का समय मशीन ने दर्ज किया। इससे गिनती में गलती की गुंजाइश नहीं रही। बोर्ड का कहना है कि समय बिल्कुल सटीक नापा गया है।

पारदर्शिता पर भी खास जोर रहा। लिखित परीक्षा केंद्रों पर कैमरे लगे थे। दस्तावेज जांच केंद्रों और दक्षता परीक्षा स्थलों पर भी बड़े पैमाने पर सीसीटीवी लगाए गए। जिला और बोर्ड स्तर के कंट्रोल रूम में लाइव तस्वीरें आती रहीं। अधिकारी वहीं बैठकर हर गतिविधि पर नजर रखते रहे।

मेरिट कैसे बनी

अंतिम चयन तीनों दौर में सफल अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा के प्रसामान्यीकृत अंकों के आधार पर हुआ। साथ में अभ्यर्थी की भरी हुई पसंद का क्रम भी देखा गया। आरक्षण के नियम सरकार की नीति के हिसाब से लागू किए गए। यानी जिसके अंक ज्यादा थे और जिसकी पसंद के पद पर जगह बची थी उसे वही पद मिला।

फिलहाल बोर्ड की ओर से नियुक्ति और प्रशिक्षण की तारीख नहीं बताई गई है। चुने गए नौजवानों को वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। कोई भी जानकारी सिर्फ आधिकारिक साइट से ही लें। अफवाहों और फर्जी दावों से बचना जरूरी है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का अंतिम नतीजा आया, 32679 को मिली वर्दी