दर्जी का बेटा बना यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का टॉपर, खर्च निकालने के लिए पढ़ाया ट्यूशन

लाइव हिन्दुस्तान
share

सारंग यूपी में बागपत जिले के दोघट के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम लोकेंद्र है, जो कपड़ों की सिलाई करते हैं। सीमित संसाधनों के बीच सारंग ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया।

up police constable recruitment result 2025 baghpat tailor son sarang tops in exam success story
कौन हैं यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के टॉपर?

हाल ही में उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती 2025 का अंतिम चयन परिणाम जारी हुआ, जिसमें कुल 32679 अभ्यर्थियों के नाम चयन सूची में हैं। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले सारंग ने पूरे प्रदेश में पहली रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया। इस सफलता के बाद से पूरे परिवार और गांव का माहौल खुशियों से डूबा है। सारंग ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती 2025 में 300 में से 276 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। हालांकि यह सफलता उन्हें आसानी से हासिल नहीं हुई। इसके लिए उन्होंने दिन रात पूरी लगन से मेहनत की। चलिए आज हम आपको उनकी सक्सेस स्टोरी के बारे में बताते हं।

पढ़ाई में होनहार थे सारंग

सारंग यूपी में बागपत जिले के दोघट के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम लोकेंद्र है, जो कपड़ों की सिलाई करते हैं। सीमित संसाधनों के बीच सारंग ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। सारंग पढ़ाई में शुरू से ही अव्वल रहें। सारंग ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 81.5 प्रतिशत और 12वीं में 78 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

इतने घंटे पढ़ाई कर की पुलिस भर्ती की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए उन्होंने आनलाइन पढ़ाई की। इसके अलावा अपना खर्च निकालने के लिए बच्चों को भी ट्यूशन पढ़ाते रहे। पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए उसने नियमित 12 घंटे पढ़ाई की।

दो बहनें भी सरकारी नौकरी में

बता दें कि सारंग की दो बहनें भी सरकारी नौकरी में हैं। उनकी बड़ी बहन आशा उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल हैं और उन्नाव में तैनात हैं। वहीं, छोटी बहन आभा का वर्ष 2025 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कांस्टेबल पद पर चयन हुआ था। वह फिलहाल केरल में तैनात हैं। ऐसे में अब सारंग का भी चयन यूपी पुलिस भर्ती में हो चुका है। ऐसे में वो परिवार के तीसरे सदस्य हैं, जिन्हें सरकारी नौकरी हासिल हुई।

इन विभागों में होनी थी इतनी भर्तियां

बता दें कि यह भर्ती कई विभागों के लिए थी। इस भर्ती के तहत आरक्षी नागरिक पुलिस के 10469 पद थे। पीएसी और सशस्त्र पुलिस में 15131 पदों पर भर्ती निकली थी। विशेष सुरक्षा बल के लिए 1341 पद रखे गए थे। महिला बटालियन में महिला आरक्षी के 2282 पद थे। घुड़सवार पुलिस के लिए 71 पद रखे गए थे। जेल वार्डर पुरुष के 3279 और जेल वार्डर महिला के 106 पद भी इसी भर्ती का हिस्सा थे। इन सभी पदों को जोड़ें तो आंकड़ा 32679 बनता है। इतने ही अभ्यर्थी चुने भी गए हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़दर्जी का बेटा बना यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का टॉपर, जानें कौन है सारंग