बड़ी राहत! यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए बस किराए में मिलेगी भारी छूट
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है। परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों के किराए में छूट और रियायत दी जाएगी।
UP Police Constable Exam 2026: उत्तर प्रदेश में सिपाही बनने की तैयारी में जुटे लाखों उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ी राहत दी है। आगामी 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की रोडवेज बसों के किराए में विशेष छूट और रियायत दी जाएगी। सीएम योगी के निर्देशों के बाद परिवहन विभाग ने छात्रों के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए इस डिस्काउंट स्कीम को पालन करने की तैयारी की जा रही है।
अक्सर परीक्षा केंद्रों की दूरी अधिक होने के कारण छात्रों को आने-जाने में भारी खर्च उठाना पड़ता है। सरकार के इस फैसले से युवाओं को काफी वित्तीय राहत मिलेगी।
किराए में छूट का लाभ उठाने के लिए क्या हैं नियम?
यूपी सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार, परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में तय डिस्काउंट का लाभ लेने के लिए यात्रा के दौरान अपने पास उनके आधिकारिक एडमिट कार्ड की अतिरिक्त फोटोकॉपी रखनी होगी। बस में सफर के समय टिकट लेते समय आपको अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। कंडक्टर आपके एडमिट कार्ड के आधार पर रियायती टिकट जारी करेगा और रिकॉर्ड के लिए डिटेल्स दर्ज करेगा। किराए में छूट की यह सुविधा परीक्षा केंद्र पर जाने और परीक्षा के बाद वापस अपने गृह जनपद लौटने, दोनों ही यात्राओं के लिए पूरी तरह मान्य होगी।
परिवहन निगम को यह भी आदेश दिए गए हैं कि परीक्षा के विशेष दिनों 8, 9 और 10 जून में प्रमुख रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएं ताकि छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की असुविधा न हो।
परीक्षा से 4 दिन पहले uppbpb.gov.in पर जारी होंगे एडमिट कार्ड
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यह परीक्षा ऑफलाइन (OMR) मोड में आयोजित की जा रही है। बोर्ड के अधिकारियों ने साफ किया है कि परीक्षा के एडमिट कार्ड एग्जाम शुरू होने से ठीक 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लाइव कर दिए जाएंगे। छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उस पर दिए गए परीक्षा केंद्र और अपनी शिफ्ट के समय को अच्छे से री-चेक कर लें।
32,679 पदों पर होगी भर्ती
इस बंपर भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 32,679 रिक्त पदों को भरा जाना है। इनमें सिविल पुलिस के लिए 10,469 पद, पीएसी/सशस्त्र पुलिस के लिए 15,131 पद, विशेष सुरक्षा बल (SSF) के लिए 1,341 पद और महिला बटालियन के लिए 2,282 महिला कांस्टेबल के पद शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


