Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Police Constable PET Admit Card : upp uppbpb upprpb up police physical test admit card today
UP Police Constable PET Admit Card : यूपी पुलिस भर्ती में शेष अभ्यर्थियों के PET एडमिट कार्ड आज

UP Police Constable PET Admit Card : यूपी पुलिस भर्ती में शेष अभ्यर्थियों के PET एडमिट कार्ड आज

संक्षेप:

  • UP Police Constable PET Admit Card : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आज शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के शेष अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी करेगा।

Feb 10, 2025 10:55 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Police Constable PET Admit Card : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आज शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के शेष अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी करेगा। अभी सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों के पीईटी एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं जिनका डीवी पीएसटी 24 जनवरी 2025 तक पूरा हो चुका था। पीईटी के दूसरे चरण में 10 फरवरी 2025 से उन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे, जिनका डीवी पीएसटी 24 जनवरी 2025 के बाद संपन्न हुआ है। अभ्यर्थी https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यूपी पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी वहीं महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करना अनिवार्य होगा। इस फिजिकल टेस्ट में अभ्यर्थी कलाई घड़ी का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। हालांकि दौड़ के ग्राउंड में बड़ी डिजिटल घड़ी लगी होगी।

सफल अभ्यर्थियों की 9 महीने एक साथ होगी ट्रेनिंग

यूपी पुलिस 60,244 सिपाहियों की भर्ती में सफल अभ्यर्थियों की 9 महीने तक एक साथ ट्रेनिंग होगी। डीजीपी प्रशांत कुमार ने मंगलवार को समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि महिला रिक्रूटों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाए। साथ ही साइबर क्राइम से निपटने और साक्ष्य उठाने के नए तरीके इन अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग में बताये जाएं।

डीजीपी ने कहा कि यह प्रदेश की सबसे बड़ी सीधी भर्ती है। इसमें अंतिम चरण की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन उनके गृह जिलों से कराया जाएगा। इसमें सही पाए अभ्यर्थियों की एक महीने की प्रारम्भिक ट्रेनिंग (जेटीसी) सभी 75 जिलों में होगी। इसके बाद नौ महीने की आधारभूत ट्रेनिंग अन्य सेन्टरों पर कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट आज से, कलाई घड़ी बैन, 4.8 Km की दौड़

इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए कि ट्रेनिंग के लिए सभी संसाधन जुटा लिए जाए। ट्रेनिंग को आधुनिक बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाए। यह अवश्य ध्यान रखा जाए कि इन रिक्रूटों को तीन नए कानूनों के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इन रिक्रूटों के लिए आवास की व्यवस्था ठीक से कर ली जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इन रिक्रूटों को आम नागरिकों से अच्छा व्यवहार करने की सीख जरूर दी जाए। ट्रेनिंग के दौरान अस्पताल में सभी व्यवस्था सही रहे ताकि जरूरत पड़ने पर इन अस्पतालों का प्रारम्भिक इलाज के लिए इस्तेमाल किया जा सके।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।