UP Police Constable Exam Date 2026: परीक्षा की फर्जी तारीखों के जाल में न फंसे अभ्यर्थी, बोर्ड ने चेताया
UP Police Constable Exam Date 2026 को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस फेक है। UPPRPB ने अभ्यर्थियों को अफवाहों से बचने की चेतावनी दी है।

UP Police Constable Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के बीच इन दिनों परीक्षा तारीखों को लेकर जबरदस्त कन्फ्यूजन फैला हुआ है। सोशल मीडिया पर एक नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जून 2026 में अलग‑अलग तारीखों पर परीक्षा होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने साफ शब्दों में कहा है कि यह वायरल नोटिस फर्जी है और अभ्यर्थियों को गुमराह करने के मकसद से फैलाया जा रहा है।
UP Police Constable Exam Date 2026: क्या है वायरल फर्जी नोटिस का दावा
वायरल हो रही तस्वीर में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के लेटरहेड जैसा दिखने वाला एक नोटिस साझा किया जा रहा है। इसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती‑2025 की लिखित परीक्षा की तारीख 20 और 21 जून 2026 बताई गई है। नोटिस पर मुहर और हस्ताक्षर जैसे दिखने वाले एलिमेंट भी लगाए गए हैं, जिससे कई अभ्यर्थी इसे असली समझ बैठे।
UP Police Constable Exam Date 2026: बोर्ड ने क्यों जारी किया चेतावनी वाला नोटिस
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस तरह की अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से साफ कहा गया है कि परीक्षा तिथि को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर असत्य और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ऐसी किसी भी खबर या तस्वीर पर भरोसा न करें। बोर्ड के मुताबिक, दिनांक 03.12.2025 को जारी की गई विज्ञप्ति ही पूरी तरह प्रामाणिक है। इसके अलावा कोई भी नई या बदली हुई तारीख बोर्ड ने घोषित नहीं की है। बोर्ड द्वारा 03.12.2025 को जारी की गई विज्ञप्ति के मुताबिक, लिखित परीक्षा का आयोजन जून 2026 में लगातार तीन दिनों तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए निर्धारित तिथियां इस प्रकार हैं -
- 08 जून 2026 (सोमवार)
- 09 जून 2026 (मंगलवार)
- 10 जून 2026 (बुधवार)
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
यहां देखें - UP Police Constable Exam Date 2026 Notice Link
UP Police Constable भर्ती 2026: सही और पुख्ता जानकारी
बोर्ड की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती- 2025 के तहत कुल 32,679 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें कांस्टेबल और जेल वार्डर जैसे पद शामिल हैं। लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी, जिसमें कुल 150 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर की अवधि 2 घंटे की होगी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि और तार्किक क्षमता से जुड़े सवाल होंगे।
नेगेटिव मार्किंग पर बड़ा फैसला
इस भर्ती परीक्षा में एक अहम बदलाव यह है कि नेगेटिव मार्किंग पूरी तरह खत्म कर दी गई है। पहले गलत उत्तर पर आधा अंक काटा जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सही उत्तर देने पर पूरे अंक मिलेंगे, जिससे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।
न्यूनतम पासिंग परसेंटेज
लिखित परीक्षा में पास होने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम प्रतिशत तय किया गया है। अनारक्षित वर्ग के लिए 30 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 25 प्रतिशत, जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए 20 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की अफवाह से बचें। परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। फर्जी नोटिस न सिर्फ मानसिक तनाव बढ़ाते हैं, बल्कि तैयारी की दिशा भी भटका सकते हैं।



