UP Police Constable Exam City: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एग्जाम सिटी Link, कहां और कैसे कर सकेंगे डाउलोड

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UP Police Constable Exam City: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की ‘एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप’ जारी करने जा रहा है।

UP Police Constable Exam City: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एग्जाम सिटी Link, कहां और कैसे कर सकेंगे डाउलोड

UP Police Constable Exam City Slip​ 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने का सपना संजोए लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की ‘एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप’ जारी करने जा रहा है।

बोर्ड के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि परीक्षा शहरों की जानकारी देने वाला यह लिंक परीक्षा से 10 दिन पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस मेगा भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल uppbpb.gov.in पर जाकर अपनी आवंटित परीक्षा सिटी की जांच समय रहते कर सकेंगे।

8 जून से तीन दिनों तक ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन यानी ओएमआर (OMR Sheet) बेस्ड होगी। भारी संख्या में आवेदकों को देखते हुए इस परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों जैसे लखनऊ, कानपुर, आगरा, गोरखपुर, बरेली, वाराणसी और प्रयागराज में कई शिफ्टों में किया जाएगा। इस एडवांस सिटी स्लिप का मुख्य उद्देश्य यह है कि अभ्यर्थी परीक्षा वाले शहर को पहले से जानकर अपनी यात्रा और ठहरने के इंतजाम एडवांस में कर सकें।

32,679 पदों के लिए लिखित परीक्षा का पैटर्न

इस बंपर भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 32,679 रिक्त पदों को भरा जाना है। इनमें सिविल पुलिस के लिए 10,469 पद, पीएसी/सशस्त्र पुलिस के लिए 15,131 पद, विशेष सुरक्षा बल (SSF) के लिए 1,341 पद और महिला बटालियन के लिए 2,282 महिला कांस्टेबल के पद शामिल हैं।

परीक्षा में कुल 300 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसे हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाएगा। प्रश्न पत्र मुख्य रूप से चार विषयों पर आधारित होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान (GK), सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता शामिल हैं।

सिटी स्लिप डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया (How to Download)

स्टेप 1: सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर एक्टिव होने वाले लिंक "UP Police Constable City Intimation 2026" पर क्लिक करें।

स्टेप 3: नए खुले लॉगिन पैनल में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4: सबमिट बटन दबाते ही आपका अलॉटेड परीक्षा शहर स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।