NEET पेपर लीक के बाद यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सख्त पहरा, कड़ी सुरक्षा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

NEET पेपर लीक कांड के बाद अब यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इस परीक्षा से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 32679 रिक्त पदों को भरा जाना है। इस परीक्षा 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। वहीं, इस एग्जाम को लेकर प्रसाशन का सख्त पहरा है।

NEET पेपर लीक के बाद यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सख्त पहरा, कड़ी सुरक्षा

NEET पेपर लीक कांड के बाद अब यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इस परीक्षा से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 32679 रिक्त पदों को भरा जाना है। इस परीक्षा 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। वहीं, इस एग्जाम को लेकर प्रसाशन का सख्त पहरा है। वाराणसी में परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने और सुचिता बनाए रखने के लिए आज सुबह छह बजे से मेगा मॉकड्रिल किया गया। इसके साथ ही प्रसाशन ने कई तरह के सख्त पहरा भी लगाया है।

50 केंद्रों पर सवा लाख से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस लाइन में ब्रीफिंग हुई। अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीना और डीएम सत्येंद्र कुमार ने पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। बताया कि 8, 9 और 10 जून को 6 पालियों में 50 केंद्रों पर एक लाख 32 हजार 192 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

नई तकनीकी का उपयोग

बताते चलें कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों की समीक्षा की कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में आने-जाने में कोई परेशानी न हो। केंद्रों के आसपास भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, बिजली, पीने के पानी, सफाई और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया गया। परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी, बॉडी-वॉर्न कैमरे और अन्य तकनीकी उपकरणों का उपयोग किया जाएगा।

अफवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई

इतना ही नहीं अधिकारियों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही क्वेश्चन पेपर, उत्तर पुस्तिकाओं और अन्य गोपनीय परीक्षा सामग्री के परिवहन, रखरखाव, वितरण और जमा करने की पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित और गोपनीय रखने पर जोर दिया गया।

सॉल्वर की संपत्ति होगी जब्त

वहीं, कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर एग्जाम में कोई साल्वर पकड़ा गया तो उसकी चल और अचल संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। इन मामलों को अंजाम देने के लिए इन्वेस्टिगेटर अपनी रिपोर्ट सीधे संबंधित जिले के जिलाधिकारी (डीएम) को भेजेगा। वहीं, परीक्षा के प्रश्न या प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर शेयर करना, उन्हें एनालिसिस करना, डिस्कशन या शेयरिंग करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लिखित परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के लिए बोर्ड ने यह फैसला लिया है। इससे पहले हुई होमगार्ड परीक्षा में भी ही नियम थे।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।