यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; चलीं 3 स्पेशल ट्रेनें

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आज से शुरू! 28 लाख अभ्यर्थी 50 केंद्रों पर 6 पालियों में देंगे परीक्षा। सख्त चेकिंग होगी; मोबाइल, घड़ी और गैजेट्स पूरी तरह बैन हैं। परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनें जारी।

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; चलीं 3 स्पेशल ट्रेनें

UP Police Constable Exam 2026: उत्तर प्रदेश में खाकी वर्दी पहनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा दिन आ गया है। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए होने वाली ऑफलाइन लिखित परीक्षा सोमवार यानी आज से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।

6 पालियों में होगी परीक्षा, देर रात तक चलता रहा निरीक्षण

इस महापरीक्षा में लगभग 28 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए परीक्षा को कुल छह पालियों में बांटा गया है। हर दिन दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तय किया गया है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक संचालित की जाएगी। परीक्षा को लेकर रविवार से ही अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैद दिखे। रविवार देर रात तक आला अधिकारी केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

भीड़ प्रबंधन और कड़े सुरक्षा घेरे में अभ्यर्थी

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों, वीडियोग्राफी और बॉडी वॉर्न कैमरों की मदद ली जा रही है। अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश से पहले सघन चेकिंग (कड़ी तलाशी) से गुजरना होगा। परीक्षा कक्ष के भीतर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, कैमरा और स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह बैन हैं।

इसके अलावा पेपर, पेंसिल बॉक्स, वॉलेट, चश्मा, टोपी, आभूषण, चाबी और यहां तक कि खाने-पीने की चीजें ले जाने पर भी पाबंदी रहेगी। पुलिस कमिश्नर ने प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं (ओएमआर शीट) को लाने-ले जाने और जमा करने की प्रक्रिया को पूरी तरह गुप्त रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही केंद्रों के बाहर भीड़ को संभालने, पार्किंग, बिजली, पानी और आपातकालीन चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी 3 एग्जाम स्पेशल ट्रेनें

परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले यानी रविवार शाम से ही रोडवेज बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर अभ्यर्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। कैंट स्टेशन पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने मोर्चा संभाला।

परीक्षार्थियों के सफर को आसान बनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने तीन एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, गाड़ी संख्या 05112 परीक्षा विशेष ट्रेन 8 और 9 जून को बनारस स्टेशन से रात 10:45 बजे चलेगी और वाराणसी सिटी, सारनाथ, औड़िहार, गाजीपुर सिटी व फेफना होते हुए रात 1:45 बजे बलिया पहुंचेगी। वहीं, दूसरी गाड़ी संख्या 05149 स्पेशल ट्रेन 8 और 9 जून को वाराणसी सिटी से शाम 7:30 बजे चलकर मऊ, भटनी और देवरिया होते हुए रात 2:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यही ट्रेन (गाड़ी संख्या 05150) वापसी में 9 और 10 जून को गोरखपुर से सुबह 3:15 बजे खुलकर सुबह 9:15 बजे वाराणसी सिटी वापस आएगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।