UP Police Constable Result 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 17 अगस्त से, किन कागजों को रखना होगा तैयार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 17 अगस्त से शुरू हो रहा है, इसलिए बिना देरी किए सभी जरूरी कागजात आज ही तैयार कर लें।

up police constable dv pst date 17 august required documents list 2026
फिजिकल टेस्ट

UP Police Constable Result 2026: लिखित परीक्षा का टेंशन खत्म हो गया और रिजल्ट में आपका नाम भी आ गया? अगर हां, तो आपको बहुत-बहुत बधाई। खाकी वर्दी पहनने का आपका सपना अब बस चंद कदम दूर है। लेकिन ठहरिए अभी जश्न मनाने का पूरा वक्त नहीं आया है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अगले राउंड यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) की शुरुआत 17 अगस्त 2026 से होने जा रही है। अक्सर ऐसा होता है कि युवा लिखित परीक्षा तो दिन-रात एक करके निकाल लेते हैं, लेकिन कागजातों की कमी या छोटी सी चूक की वजह से ऐन मौके पर बाहर हो जाते हैं। 76 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों के बीच इस बार का मुकाबला बेहद कड़ा है। ऐसे में यह समझना बहुत जरूरी है कि आपको किन-किन दस्तावेजों की फाइल अभी से सेट करके रखनी है, ताकि सेंटर पर जाकर आपको कोई परेशानी न हो। आइए, समझते हैं कि आपको क्या-क्या तैयारी करनी है।

डीवी के लिए किन कागजातों की पड़ेगी जरूरत?

जब आप वेरिफिकेशन सेंटर पर पहुंचेंगे, तो अधिकारियों की एक टीम आपके हर एक कागज को बारीकी से चेक करेगी। आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी और कम से कम दो सेट स्व-प्रमाणित सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी साथ लेकर जानी है -

  • 10वीं (हाईस्कूल) की मार्कशीट और सर्टिफिकेट: यह सबसे अहम है, क्योंकि इसी से आपकी जन्म तिथि का मिलान किया जाएगा।
  • 12वीं (इंटरमीडिएट) की मार्कशीट और सर्टिफिकेट: कांस्टेबल बनने के लिए यह आपकी बुनियादी शैक्षिक योग्यता है।
  • पहचान पत्र: आपका ओरिजिनल आधार कार्ड। अगर आधार में कोई दिक्कत है तो वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस भी रख लें।
  • निवास प्रमाण पत्र: अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और आरक्षण का फायदा लेना चाहते हैं, तो आपके पास यूपी का निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
  • जाति प्रमाण पत्र: ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए। ध्यान रहे, यह उसी फॉरमेट में होना चाहिए जो भर्ती बोर्ड ने विज्ञापन में मांगा था।
  • ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट: अगर आपने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तहत फॉर्म भरा है, तो इसका ताजा प्रमाण पत्र जरूर रखें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: कम से कम 6 से 8 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो जेब में डालकर जाएं। कोशिश करें कि ये वही फोटो हों जो आपने फॉर्म भरते वक्त अपलोड की थीं।
  • आवेदन पत्र और एडमिट कार्ड: ऑनलाइन फॉर्म भरते समय जो प्रिंटआउट निकला था, वो और डीवी/पीएसटी का नया एडमिट कार्ड (जो जल्द ही वेबसाइट पर आएगा) साथ रखना न भूलें।

कागजातों को लेकर भूलकर भी न करें ये गलती

कई बार ऐसा होता है कि 10वीं की मार्कशीट में पिता का नाम 'राम कुमार' लिखा है और आधार कार्ड में 'राम कुमार सिंह'। अगर आपके किसी भी सर्टिफिकेट में स्पेलिंग की कोई भी मिस्टेक है, तो तुरंत कचहरी जाकर एक एफिडेविट (शपथ पत्र) बनवा लें। अधिकारी वहां आपकी एक नहीं सुनेंगे, उनके लिए वही सच है जो कागज पर लिखा है। इसके अलावा, जाति और निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख से पहले के बने होने चाहिए, इस बात का भी खास ख्याल रखें।

दौड़ के लिए भी कस लें कमर

जो उम्मीदवार डीवी और पीएसटी में पास हो जाएंगे, उनके लिए असली शारीरिक परीक्षा यानी दौड़ सितंबर 2026 में होगी। इसमें पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ लगानी है, जबकि महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ना है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपी कॉन्सटेबल: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 17 अगस्त से, किन कागजों को रखना होगा तैयार