Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Police Constable Cut Off : uppbpb upp up police cut off general ews obc sc st constable result
UP Police Constable Cut Off : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में EWS से कहीं ऊपर OBC की कटऑफ

UP Police Constable Cut Off : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में EWS से कहीं ऊपर OBC की कटऑफ

संक्षेप:

  • UP Police Constable Result : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया है। इस बार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का कटऑफ काफी हाई गई है। अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 225 के पार पहुंच गई है।

Thu, 13 March 2025 01:12 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Police Constable Cut Off : यूपी पुलिस 60 हजार कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 60,244 पदों के चयनित सभी 60,244 अभ्यर्थियों के नामों की लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दी है। इस बार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का कटऑफ काफी हाई गई है। अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 225 के पार पहुंच गई है। वहीं ईडब्ल्यूएस वर्ग से कहीं ज्यादा ओबीसी वर्ग की कटऑफ रही है। भर्ती परीक्षा में सामान्य वर्ग के कुल 12937 अभ्यर्थी, अन्य पिछड़ा वर्ग के 16264 पदों के सापेक्ष 32052 अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति के 12650 पदों के सापेक्ष 14026 अभ्यर्थी व अनुसूचित जनजाति के 1204 पदों के सापेक्ष 1229 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। कुल 12048 महिला अभ्यर्थियों का भी चयन हुआ है। भर्ती में 4817441 युवाओं ने आवेदन किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यहां देखें किस वर्ग की कटऑफ क्या रही

अनारक्षित वर्ग - 225.75926

ईडब्ल्यूएस - 209.26396

ओबीसी - 216.58607

एससी - 196.17614

एसटी - 170.03020

क्षैतिज आरक्षण के तहत महिलाओं की कटऑफ

अनारिक्षत वर्ग- 212.11992

ईडब्ल्यूएस - 193.20711

ओबीसी - 200.95709

एससी - 180.09816

एसटी - 146.62768

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा, 'उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत दिनांक 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त 2024 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के उपरान्त अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल पाये गये अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंको (Normalized Score) के श्रेष्ठताक्रम एवं आरक्षण के लम्बवत एवं क्षैतिज नियमों के अनुसार, विज्ञापित रिक्तियों के सापेक्ष चयनित 60,244 अभ्यर्थियों की समेकित एवं श्रेणीवार चयन सूचियां एवं तत्संबंधी विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जारी कर दी गई है ।'

ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस 60 हजार कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, देखें क्या रही कटऑफ

मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर बनाई गई है। फिजिकल टेस्ट महज क्वालिफाइंग था। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कोई वेटिंग लिस्ट तैयार नहीं की है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कहा है कि दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान आने पर ऐसे अभ्यर्थियों को वरीयता दी गई है जिनके पास एनसीसी का बी सर्टिफिकेट या डोएक ओ लेवल सर्टिफिकेट होगा या प्रादेशिक सेना में दो साल का अनुभव है। अगर बराबर मार्क्स वाले अभ्यर्थियों के पास इनमें से कुछ नहीं है तो फिर मेरिट में उन्हें ऊपर रखा जाएगा जिनकी आयु अधिक है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।