UP police constable bharti: यूपी पुलिस भर्ती एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें एडमिट कार्ड अपडेट

Aug 16, 2024 06:13 pm ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP police constable bharti admit card: यूपी कांस्टेबल भर्ती के रीएग्जाम की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी हो गई है। इस भर्ती की लिखित परीक्षा पहले स्थगित हो चुकी है और अब दोबारा एग्जाम अगस्त में आयोजित किया जा रहा है।

UP police constable bharti: यूपी पुलिस भर्ती एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें एडमिट कार्ड अपडेट

UP police constable bharti admit card: यूपी कांस्टेबल भर्ती के रीएग्जाम की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी हो गई है।  इस भर्ती की लिखित परीक्षा पहले स्थिगित हो चुकी है और अब दोबारा एग्जाम अगस्त में आयोजित किया जा रहा है। स्लिप https://uppbpb.gov.in से डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले यानी 20 अगस्त को जारी किए जाएंगे। अगर उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी आए तो हेल्प लाइन नंबर 044-47749010 (सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे के बीच) पर कॉल करके अपनी समस्या बताई जा सकती हैं।

  इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें लिखा है कि सभी अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा की तिथि एवं परीक्षा जनपद/नगर की सूचना का लिंक भर्ती बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर दिनांक 16.08.2024 को सायः 5:00 बजे प्रदर्शित किया जायेगा। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से लॉगिन करके अपनी लिखित परीक्षा के परीक्षा जनपद / नगर सूचना पर्ची को डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि 60,000 से अधिक भर्तियों के लिए पिछली बार 48 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस बार यह एग्जाम कई दिनों में अलग-अलग शिफ्टों में किया जा रहा है। नोटिफिकेशन में यह भी लिखा है कि लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 तथा 31 अगस्त 2024 को विभिन्न केन्द्रों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा प्रारंभ होने से 02 घंटा पूर्व प्रवेश पत्र, आधार कार्ड/ पहचान पत्र (ई-आधार, डी०एल०, पासपोर्ट), काला/नीला बाल प्वाइंट पेन के साथ उपस्थित हों। जिन अभ्यर्थियों द्वारा अपने आवेदन पत्र में आधार नंबर का उल्लेख नहीं किया है उनसे अपेक्षा है कि वह अनिवार्यतः परीक्षा प्रारंभ होने से 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करें, जिससे निर्धारित समयावधि में उनका सत्यापन किया जा सके।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।