UP Police Constable Answer Key : यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की जल्द, कितनों ने दिया एग्जाम, तुक्के जमकर चले
UP Police Constable Answer Key : यूपी पुलिस भर्ती के लाखों परीक्षार्थियों को अब आंसर-की का इंतजार है। अभ्यर्थी http://uppbpb.gov.in पर जाकर आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Police Constable Answer Key : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा संपन्न हो गई है। यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 32,679 पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा में तीन दिनों में कुल 21,92,236 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि इसमें 28,86,797 ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यानी 694,561 अभ्यर्थी मैदान से बाहर हो गए हैं। यूपी पुलिस भर्ती के लाखों परीक्षार्थियों को अब आंसर-की का इंतजार है। अभ्यर्थी http://uppbpb.gov.in पर जाकर आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। उन्हें आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका मिलेगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग न होने की वजह से खूब तक्के आजमाए गए हैं।
बुधवार को तीसरे दिन भी सभी जिलों में 1183 परीक्षा केंद्रों में कड़े सुरक्षा घेरे में भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। तीसरे दिन कानपुर, गौतमबुद्धनगर और अलीगढ़ में कूटरचित दस्तावेजों के जरिए परीक्षा में शामिल हुए तीन फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया।
24 फीसदी ने छोड़ी परीक्षा
पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार आठ, नौ व 10 जून को दो-दो पालियों में हुई परीक्षा में 75.94% अभ्यर्थी शामिल हुए व करीब 24% अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। तीन दिनों की परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से गबड़बड़ी के प्रयास करने वालों पर 12 मुकदमे दर्ज हुए।
दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने का प्रयास के मामलों में 12 से अधिक आरोपी गिरफ्तार हुए।
भर्ती बोर्ड के अनुसार गौतमबुद्धनगर में बुधवार को मिहिर भोज पीजी कालेज में परीक्षार्थी एटा निवासी अंकित कुमार ई-केवाईसी मिस मैच होने पर पकड़ा गया।
सोशल मीडिया पर गड़बड़ी करने वालों पर शिकंजा
भर्ती बोर्ड के अनुसार बुधवार को सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर यूट्यूब पर शुभम मित्तल के द्वारा भ्रामक व तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने के मामले में लखनऊ के हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इंस्टाग्राम यूजर reshami68yadav, durgeshsaxena94 तथा ID-mukti.reem_98 तथा Rohit (Oye Hero), ID Rohitvlogs_247 द्वारा भी सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर भ्रामक वीडियो व तथ्य प्रसारित किए जाने के मामलों में लखनऊ के हुसैनगंज थाने में केस दर्ज कराए गए हैं।
पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रदूषण नियंत्रण पर पूछे सवाल
पुलिस भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन बुधवार को दोनों पालियों के प्रश्न पत्र में पूछे गए सवाल का स्तर आसान से माध्यम रहा। परीक्षार्थियों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, जैव विविधता, जल संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से जुड़े सवाल सीधे और आसान थे। हालांकि गणित और रीजनिंग के कुछ सवालों घुमावदार व गणनात्मक पूछे गए। इन्हें हल करने में दिक्कतें हुईं, लेकिन निगेटिव मार्किंग न होने की वजह से प्रश्न पत्र के सभी सवाल किये हैं।
प्रश्नपत्र को होमगार्ड परीक्षा से आसान बताया
वाराणसी में परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र आसान बताया। कहा, गणित के सवालों ने कुछ उलझाया जरूर लेकिन पिछली बार की भर्ती परीक्षा से पेपर आसान रहा। कुछ अभ्यर्थियों का कहना था कि होमगार्ड वाली परीक्षा से भी प्रश्नपत्र आसान था। कहा कि इस बार मेरिट सूची में अधिक मारामारी रहेगी।
लहुराबीर में क्वींस इंटर कॉलेज, मलदहिया स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सेंटर पर पहुंचे मऊ के विशाल कुमार ने बताया कि गणित के प्रश्न कठिन थे। कैलेंडर और घड़ी के भी प्रश्न पूछे गए थे। हालांकि होमगार्ड की परीक्षा से प्रश्न सरल आए थे। पिछली पाली की अपेक्षा और भी सरल पेपर था। बलिया के विपिन कुमार ने बताया कि गणित में दिशा परीक्षण के भी प्रश्न नए थे। इन सवालों ने थोड़ा समय लिया। बाकी लघुत्तम और भिन्न के प्रश्न समेत अन्य प्रश्न आसान थे। व्याकरण में कारक, चिह्न, विलोम और पर्यायवाची के भी प्रश्न पूछे गए थे। सोनभद्र के शशिकांत गुप्ता, आजमगढ़ के प्रकाश तिवारी, प्रिया तिवारी ने बताया कि इससे पहले भी वे पुलिस भर्ती की परीक्षा में शामिल थे। इस बार मेरिट हाई जाएगा। जनरल नॉलेज के प्रश्न आसान थे। होमगार्ड के प्रश्नपत्र से मिलता-जुलता था। प्रिया ने बताया कि हिंदी के प्रश्न भी आसान थे। कई प्रश्नों में तो लेखक की रचनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। ग्राफ के प्रश्न भी थे। वर्बल और नॉन वर्बल रीजनिंग से भी जुड़े सवाल एकदम आसान लगे। उधर, परीक्षा के सकुशल समाप्त होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


