यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा पास की पर मेडिकल में नहीं बुलाया, कोर्ट ने दिया अंक जारी करने का आदेश

यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा पास की पर मेडिकल में नहीं बुलाया, कोर्ट ने दिया अंक जारी करने का आदेश

संक्षेप:

यूपी पुलिस 60 हजार कांस्टेबल भर्ती के कुछ अभ्यर्थियों ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उन्होंने लिखित परीक्षा पास की थी पर उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए नहीं बुलाया गया। कोर्ट ने बोर्ड को इन अभ्यर्थियों के मार्क्स जारी करने के निर्देश दिए हैं।

Jun 25, 2025 01:38 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, विधि संवाददाता, प्रयागराज
share

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के सचिव को पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा में याची अभ्यर्थियों को मिले अंकों की जानकारी देने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने याचिका निस्तारित करते हुए कहा कि याची चार सप्ताह में आवेदन करें और भर्ती बोर्ड के सचिव उसके बाद छह सप्ताह नियमानुसार उनके प्राप्तांक की जानकारी दें। यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार ने मोहित सिंह व 10 अन्य की याचिका पर उनके अधिवक्ता अनिरुद्ध पांडेय व सरकारी वकील को सुनकर दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अधिवक्ता अनिरुद्ध पांडेय का कहना था कि याचियों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है लेकिन उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए नहीं बुलाया गया।

60,244 कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए 45 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा में 1,72,000 अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। शारीरिक दक्षता के बाद 1,27,000 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। गत 13 मार्च को परिणाम घोषित किया गया, जिसमें 2017 की नियमावली का पालन नहीं किया गया। 2015 की नियमावली के अनुसार मनमानी कार्यवाही की गई है। याचियों को प्राप्तांक नहीं बताए गए हैं जबकि नियमावली के अनुसार उन्हें बताए जाने चाहिए।

याचिका में लिखित परीक्षा के अंकों का खुलासा किए जाने की मांग की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की आवदेन प्रक्रिया कांस्टेबल बहाली से पहले संभव

सरकारी वकील का कहना था कि याचियों के अलावा किसी ने शिकायत नहीं की है। सभी को अंक मुहैया कराए गए हैं। सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि जब याचियों ने शिकायत की है तो उन्हें अंक की जानकारी दी जाए।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।