Hindi Newsकरियर न्यूज़UP PET Result : upsssc pet out upssc score card recruitment 44000 vacancy soon Lekhpal bharti govt jobs
UP PET Result : यूपी पीईटी रिजल्ट जारी, अब इन 44000 पदों पर होंगी भर्तियां, लेखपाल के सर्वाधिक पद

UP PET Result : यूपी पीईटी रिजल्ट जारी, अब इन 44000 पदों पर होंगी भर्तियां, लेखपाल के सर्वाधिक पद

संक्षेप:

UP PET Result : यूपी पीईटी रिजल्ट आने के बाद अब 44000 भर्तियों का इंतजार है। लेखपाल के 7994, तकनीकी सेवा के 5431, कनिष्ठ सहायक के 4582 अधिशासी अधिकारी के 320 पदों के प्रस्ताव आयोग को मिल चुके हैं।

Dec 10, 2025 06:52 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

UP PET Result , Score Card upsssc.gov.in : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया। इसे वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है। पीईटी तीन साल के लिए मान्य होगा। परिणाम जारी होने के साथ समूह ‘ग’ के रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से इसकी सूचना जारी की गई। पीईटी प्रदेश के 48 जिलों में 1479 परीक्षा केंद्रों पर 6 व 7 सितंबर को आयोजित की गई थी। इसके लिए 2531996 ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में 1943171 परीक्षार्थी शामिल हुए। अध्यक्ष एसएन साबत की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में परीक्षा परिणाम को मंजूरी दी गई। परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि से तीन साल के लिए मान्य होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यूपी पीईटी स्कोर आयोग के अधिकृत मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है। परीक्षा के दौरान 41 अभ्यर्थियों ने अपनी ओएमआर शीट में प्रश्न पुस्तिका क्रमांक नहीं भरा या गलत अंकित कर दिया था। ऐसे अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त कर दिया गया है और यह स्कोर कार्ड में परिणाम की स्थिति कैंसल दर्ज है। कुल 517 अभ्यर्थियों को परीक्षा के मानकों द्वारा शर्तों के आधार पर लिखित परीक्षा का औपबंधिक प्रवेश दिया गया था। इन अभ्यर्थियों के स्कोर कार्ड में परिणाम की स्थिति अस्थायी अनुमति दर्ज है। 44 अभ्यर्थियों के स्कोर कार्ड में अनफेयर मींस दर्ज है।

भर्तियों के आवेदन लेगा आयोग

इस स्क्रीनिंग परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े ग्रुप सी लेवल के हजारों पदों को भरा जाएगा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ( पीईटी ) परिणाम के बाद भर्तियों के संबंध में विज्ञापन निकाल कर आयोग आवेदन लेगा। पीईटी स्कोर के आधार पर अलग-अलग भर्तियों में अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा/स्किल टेस्ट/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:IAS देने में यूपी फिर अव्वल, 29 में से सिर्फ 6 को मिला होम कैडर, देखें लिस्ट

होंगी 44000 पदों पर भर्तियां

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को 44778 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिल चुका है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 पीईटी का परिणाम ( UPSSSC PET Result 2025 ) जारी होने के बाद इन्हें भरने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। राज्य सरकार ने समूह ‘ग’ तक के पदों को भरने का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे रखा है। आयोग द्वारा शासन को उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक उसे 868 भर्तियों के प्रस्ताव मिले हैं। इनमें कुल 44778 पद हैं।

इस बार लेखपालों की भर्ती के लिए सर्वाधिक प्रस्ताव

इस बार सर्वाधिक लेखपाल भर्ती के लिए प्रस्ताव हैं। लेखपाल के 7994, तकनीकी सेवा के 5431, कनिष्ठ सहायक के 4582 अधिशासी अधिकारी के 320 पदों के प्रस्ताव आयोग को मिल चुके हैं। मत्स्य अधिकारी के 105, होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के 397, बीजीसी तकनीशियन के 255, कंपाउंडर 560, आबकारी सिपाही 564, सहायक विकास अधिकारी 545, सहायक बोरिंग तकनीशियन 419 पद हैं। मानचित्रकार, स्पर्श दृष्टिबाधित प्रशिक्षण स्नातक अध्यापक, अधीक्षक कार्यशाला, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी-मत्स्य निरीक्षक के प्रस्ताव आयोग को मिले हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।