यूपी पीईटी 2026 परीक्षा की तारीखें घोषित, जानें एग्जाम पैटर्न और पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPSSSC UP PET 2026 Exam Date: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UP PET 2026 की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन 23,24 व 25 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। 

UPSSSC PET 2026
यूपी पीईटी परीक्षा 2026

UPSSSC UP PET Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 (UP PET 2026) की परीक्षा तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जो छात्र राज्य में लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और एक्स-रे टेक्नीशियन जैसी ग्रुप-सी की विभिन्न भर्तियों में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए यह परीक्षा पास करना अनिवार्य है। यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन 23,24 व 25 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा।

परीक्षा की तिथि और शिफ्ट डिटेल्स

आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, UP PET 2026 का आयोजन देश भर के विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर दो दिनों में दो-दो शिफ्टों में किया जाएगा।

प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

द्वितीय पाली: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक।

परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में ओएमआर (OMR) आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से कराया जाएगा। परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पूर्व अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

क्या है योग्यता?

शैक्षणिक योग्यता: इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं (हाईस्कूल) पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग SC, ST, OBC और दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

परीक्षा पैटर्न

पीईटी परीक्षा ऑफलाइन माध्यम (OMR शीट आधारित) से आयोजित की जाती है। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाएगा।परीक्षा में 1/4 (0.25 अंक) की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, यानी हर गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काट लिया जाएगा।

सिलेबस: परीक्षा में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक गणित, सामान्य हिंदी, रीजनिंग, करेंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।

UP PET स्कोर की वैधता क्यों है जरूरी?

UP PET में प्राप्त अंकों के आधार पर एक पर्सेंटाइल स्कोरकार्ड जारी किया जाता है, जो परिणाम घोषित होने की तिथि से 1 वर्ष के लिए वैलिड रहता है। आयोग द्वारा आगामी एक साल में निकाली जाने वाली सभी ग्रुप-सी मुख्य परीक्षाओं में केवल वे ही अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होते हैं, जिन्होंने PET परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

उत्तर प्रदेश में लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) जैसे कई प्रमुख पदों की भर्तियों में बैठने के लिए PET का स्कोरकार्ड बेहद जरूरी होता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने समय का सही उपयोग करते हुए अभी से नियमित मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्नपत्रों के जरिए अपनी तैयारी तेज कर दें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपी पीईटी की परीक्षा की तारीखें घोषित, जानें एग्जाम पैटर्न और शेड्यूल