PCS इंटरव्यू देने पहुंचा बेटा, पिता ने कोट ठीक कर संवारे बाल, फिर खिलाया प्रसाद; वीडियो वायरल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इसी बीच एक मुख्यालय परिसर से एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक पिता अपने बेटे को इंटरव्यू देने से ठीक पहले उसे तैयार कर रहा है।

UP PCS 2025 interview son father fixes coat combs hair feeds prasad video viral
पीसीएस इंटरव्यू के दौरान वीडियो वायरल

प्रयागराज में स्थित उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के मुख्यालय में इन समय PCS-2025 परीक्षा में सफल 2297 अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया जारी है। सोशल मीडिया पर आयोग के मुख्यालय परिसर से तरह-तरह के वीडियोज भी सामने आ रहे हैं। परिसर में मीडिया का भी जमावड़ा लगा रहता है। इसी बीच एक मुख्यालय परिसर से एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक पिता अपने बेटे को इंटरव्यू देने से ठीक पहले उसे तैयार कर रहा है। पिता इंटरव्यू से पहले अपने बेटे के कोट को सही करता है और साथ ही बालों में कंघी करते हुए दिखाई दे रहा है। इससे पिता के समर्पण की तस्वीर भी साफ नजर आती है।

इंटरव्यू से पहले बेटे को खिलाया प्रसाद

इतना ही नहीं बेटे को सजाने और संवारने के बाद वो जेब से एक पुड़िया निकालकर बेटे को प्रसाद के तौर पर कुछ मीठा खिलाते हैं। बेटा भी पूरी यकीन के साथ पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेता है और कॉन्फिडेंट होकर इंटरव्यू हॉल के अंदर चला जाता है। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही लोग एक दूसरे को खूब शेयर भी कर रहे हैं।

28 सितंबर से शुरू है इंटरव्यू

बता दें कि पीसीएस-2025 के इंटरव्यू की शुरुआत 28 सितंबर 2026 से शुरू हुई, जो 24 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।यह प्रक्रिया आयोग के 'सरस्वती भवन' में हर रोज दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शुरू होती है।

क्या-क्या पूछे जा रहे हैं सवाल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस-2025 के साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों के विषय संबंधी ज्ञान के साथ सम-सामयिक घटनाक्रम, तर्क करने व समस्या हल करने की क्षमता और परिस्थिति आधारित प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इतना ही नहीं लीक से हटकर भी कुछ सवाल पूछे गए। एक महिला अभ्यर्थी से पूछा गया कि अध्यात्म का प्रयोग प्रशासनिक सेवा में कैसे किया जा सकता है। अध्यात्म क्यों जरूरी है, अगर आप एसडीएम बन जाती हैं तो आप इसका प्रयोग कैसे करेंगीं। वर्तमान में लोगों के व्यवहार में जो तेजी से परिवर्तन आ रहा है उसका प्रमुख कारण क्या है। बीएड से लोगों का मोह क्यों भंग हो रहा है।

अल नीनो, जेआरएफ, जीडीपी से पूछे गए ये सवाल

आपकी हॉबी सिनेमा है। प्रशासन में सिनेमा का क्या उपयोग है और अगर कोई फिल्म किसी क्षेत्र की गलत छवि प्रस्तुत करती है तो क्या करना चाहिए। भूगोल के विद्यार्थी से पूछा गया कि प्रशासन में भूगोल की उपयोगिता क्या है। शहरी ऊष्मा द्वीप क्या है। अल नीनो क्या है, भारत के मानसून पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है। जीआईएस क्या है, जलवायु परिवर्तन और मौसम परिवर्तन में क्या अंतर है। भूगोल विज्ञान है या कला, जेआरएफ क्या है। जीडीपी बढ़ाने के बावजूद रोजगार की समस्या क्यों बनी रहती है।

अमेरिका ट्रेड से जुड़े सवाल

महिला सुरक्षा महिला सशक्तीकरण में क्या अंतर है, महिला योजनाओं के बावजूद महिलाओं की श्रम भागीदारी काम क्यों है और वरिष्ठ महिलाओं की निशुल्क बस यात्रा से महिला सशक्तीकरण कैसे जुड़ता है। उत्तर प्रदेश का सेवा संकल्प अभियान क्या है। इंटरव्यू बोर्ड ने एक अन्य अभ्यर्थी से पूछा कि अमेरिका से जो ट्रेड चल रहा है उसके बारे में बताएं। अमेरिकी टैरिफ का भारत पर क्या प्रभाव हो सकता है, क्या इससे भारत अमेरिका संबंध खराब होंगे। ब्रिक्स भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है। ई-20 क्या है, इसका किसानों को क्या लाभ है नुकसान क्या हो सकता है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़PCS इंटरव्यू देने पहुंचा बेटा, पिता ने कोट ठीक कर संवारे बाल, फिर खिलाया प्रसाद