UP NEET UG : 85 फीसदी MBBS और BDS सीटों पर दाखिले के लिए यूपी नीट काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन आज से, जानें नियम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

UP NEET UG Counselling registration 2026 : उत्तर प्रदेश की स्टेट कोटा की 85 फीसदी एमबीबीएस व बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन आज 7 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे।

counselling
काउंसलिंग

UP NEET UG Counselling registration 2026 : उत्तर प्रदेश की स्टेट कोटा की 85 फीसदी एमबीबीएस व बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन आज 7 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे। एप्लाई करने और फीस भुगतान की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 है। इससे पहले डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (DMER) ने उत्तर प्रदेश के मेडिकल व डेंटल संस्थानों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए काउंसलिंग से जुड़े दिशानिर्देश जारी किए थे। नीट यूजी 2026 की प्रवेश परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। सभी पात्र अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट https://upneet.gov.in पर लॉगिन करके काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करना अनिवार्य

पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी को स्वयं का मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करना अनिवार्य है, क्योंकि काउंसलिंग से जुड़ी सभी सूचनाओं का आदान-प्रदान इसी नंबर और ईमेल पर किया जाएगा

पंजीकरण शुल्क: ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेने के लिए रु 2,000/- पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा, जो किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

दस्तावेज और ऑनलाइन सत्यापन

दस्तावेजों के ऑनलाइन सत्यापन के लिए पंजीकरण के समय अभ्यर्थियों को किसी एक नोडल सेंटर का चयन करना होगा

वेबसाइट पर निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे:

हाईस्कूल की मार्कशीट / प्रमाण-पत्र

इंटरमीडिएट की मार्कशीट

आरक्षण से संबंधित प्रमाण-पत्र , यदि लागू हो

डोमिसाइल (निवास) सर्टिफिकेट - यदि लागू हो

सिक्योरिटी डिपोजिट

च्वाइस फिलिंग (सीटों के चयन) की पात्रता के लिए सुरक्षा राशि ऑनलाइन जमा कराना अनिवार्य है

राजकीय क्षेत्र (Government) की मेडिकल/डेन्टल सीटों के लिए: रु 30,000

निजी क्षेत्र (Private) के मेडिकल कॉलेजों की सीटों के लिए: रु 2,00,000

निजी क्षेत्र (Private) के डेन्टल कॉलेजों की सीटों के लिए: रु 1,00,000

राजकीय एवं निजी दोनों क्षेत्रों (मेडिकल और डेन्टल) की सीटों के लिए: रु 2,00,000

राजकीय एवं निजी दोनों क्षेत्रों के केवल डेन्टल कॉलेजों की सीटों के लिए: रु 1,00,000

सिक्योरिटी राशि ट्यूशन फीस में एडजस्ट नहीं की जाएगी। भुगतान के लिए अभ्यर्थी को स्वयं के बैंक खाते का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि काउंसलिंग समाप्त होने के बाद अनावंटित (जिन्हें सीट नहीं मिली) और प्रवेश ले चुके अभ्यर्थियों की सुरक्षा राशि इसी खाते में वापस की जाएगी

फ्री एग्जिट (Free Exit): पहले राउंड की काउंसलिंग में आवंटित सीट पर प्रवेश न लेने की स्थिति में 'फ्री एग्जिट' की सुविधा मिलेगी, यानी अभ्यर्थी की धरोहर धनराशि वापस कर दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी द्वितीय या तृतीय चक्र की काउंसलिंग में फिर से ले सकते हैं।

आरक्षण से संबंधित नियम

सभी आरक्षण प्रमाण-पत्र उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप पर और सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किए गए होने चाहिए।

OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों के आरक्षण प्रमाण-पत्र 01 अप्रैल, 2026 या उसके बाद के जारी होने चाहिए।

SC/ST श्रेणी के अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन सत्यापन को सुगम बनाने के लिए अपडेटेड प्रारूप पर प्रमाण-पत्र तैयार रखें।

भारत सरकार के अधीन पदों पर नियुक्ति के प्रारूप वाला आरक्षण प्रमाण-पत्र मान्य नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश से बाहर के अन्य राज्यों के आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अनारक्षित (General) माना जाएगा।

च्वाइस फिलिंग और प्रवेश प्रक्रिया

अभ्यर्थियों को केवल अपनी पसंद और वरीयता के आधार पर उन्हीं कॉलेजों का विकल्प भरना चाहिए जिनमें वे प्रवेश के इच्छुक हैं।

च्वाइस लॉक करना अनिवार्य है; यदि अभ्यर्थी अपनी च्वाइस लॉक नहीं करता है, तो वह स्वतः ही आवंटन प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा। लॉक करने के बाद च्वाइस में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

एडमिशन

राजकीय कॉलेजों में सीट आवंटित होने पर एडमिशन प्रक्रिया सीधे आवंटित कॉलेज में पूरी होगी।

निजी कॉलेजों में सीट आवंटित होने पर प्रवेश प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित नोडल सेंटर पर संपन्न कराई जाएगी।

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 85% MBBS और BDS सीटें देने के लिए एक स्टेट लेवल काउंसलिंग प्रोसेस है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़MBBS व BDS सीटों पर दाखिले के लिए यूपी नीट काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन आज से