NEET UG Rank List : 710 मार्क्स वाला टॉपर, 600+ वालों की बाढ़, MBBS BDS दाखिला रैंक लिस्ट जारी, 15265 सीटें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

UP NEET UG Rank List : यूपी नीट यूजी 2026 मेरिट लिस्ट में कुल 31653 उम्मीदवारों को जगह दी गई है। लिस्ट में नीट में ऑल इंडिया 7वीं रैंक पाने वाले आर्यन दुबे 710 अंकों के साथ राज्य में पहले स्थान पर हैं।

UP NEET UG Rank List
यूपी नीट यूजी मेरिट लिस्ट

NEET UG Rank List MBBS BDS Admission 2026 : स्टेट कोटा की 85 फीसदी एमबीबीएस सीटों पर दाखिले के लिए यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग की प्रक्रिया की शुरू हो गई है। डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (DMET) ने यूपी नीट यूजी मेरिट लिस्ट upneet.gov.in पर जारी कर दी है। छात्र मेरिट लिस्ट देख सकते हैं और ऑफिशियल वेबसाइट से PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस मेरिट सूची में कुल 31653 उम्मीदवारों को जगह दी गई है। लिस्ट में नीट में ऑल इंडिया 7वीं रैंक पाने वाले आर्यन दुबे (ARYAN DUBEY) 710 अंकों के साथ राज्य में पहले स्थान पर हैं।

अरिमा झा 690 अंकों लाकर (ऑल इंडिया रैंक - 107) के साथ दूसरे और यासिर अथार 686 अंकों (ऑल इंडिया रैंक - 157) के साथ तीसरे स्थान पर हैं। शीर्ष 10 उम्मीदवारों में से 9 उम्मीदवार अनारक्षित (UR) श्रेणी से हैं, जबकि केवल 1 उम्मीदवार पिछड़ा वर्ग (BC) श्रेणी से हैं (अहमद मोहम्मद तालीब - राज्य रैंक 9, नीट अंक 656)।

मुकाबला बेहद कड़ा होगा

लिस्ट के विश्लेषण से पता चलता है कि नीट यूजी में 600 या इससे ऊपर वाले लिस्ट में 846 उम्मीदवार है। इससे स्पष्ट होता है कि राज्य के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों (जैसे KGMU लखनऊ, RML लखनऊ, GSVM कानपुर) की सीटों के लिए इस बार भी मुकाबला बेहद कड़ा होने वाला है।

यूपी नीट मेरिट सूची के शीर्ष 20 उम्मीदवारों की लिस्ट

स्टेट रैंक नाम नीट मार्क्स (NEET Marks) ऑल इंडिया रैंक

1 आर्यन दुबे 710 7

2 अरिमा झा 690 107

3 यासिर अतहर 686 157

4 चिन्मय कृष्णा 669 569

5 क्षितिज कुमार 667 601

6 सावेज़ आलम 665 738

7 सक्षम त्रिपाठी 663 772

8 कौस्तुभ सिंघल 663 776

9 अहमद ) 656 1078

10 भव्य यादव 656 1088

11 आशना सलीक 651 1351

12 कृष्णा गुप्ता 651 1382

13 संस्कृति अग्रवाल 650 1422

14 समृद्धि जैन 650 1427

15 साइमा खान 650 1428

16 ध्रुव गुप्ता 650 1474

17 आराध्य जायसवाल 649 1510

18 जफ़र मोहसिन अब्बास 649 1545

19 सार्थक डागर 648 1570

20 आयुष कुमार मिश्रा 647 1633

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल 2026

यूपी ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की तिथि: 02 सितंबर, 2026 (शाम 05:00 बजे से) से 05 सितंबर, 2026 (शाम 05:00 बजे तक)।

सीट आवंटन परिणाम घोषित करने की तिथि: 07 सितंबर, 2026।

आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तिथि: 08 सितंबर, 2026 से 14 सितंबर, 2026 तक।

15000 से ज्यादा सीटें

उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण के लिए एमबीबीएस और बीडीएस की कुल 15265 सीटें काउंसलिंग के लिए उपलब्ध हैं। एमबीबीएस की 13000 से ज्यादा सीटें हैं। 4615 सरकारी सीटें और 10650 प्राइवेट सीटें हैं।

यूपी नीट काउंसलिंग के नियम

सिक्योरिटी डिपोजिट

च्वाइस फिलिंग (सीटों के चयन) की पात्रता के लिए सुरक्षा राशि ऑनलाइन जमा कराना अनिवार्य है

राजकीय क्षेत्र (Government) की मेडिकल/डेन्टल सीटों के लिए: रू0 30,000

निजी क्षेत्र (Private) के मेडिकल कॉलेजों की सीटों के लिए: रू0 2,00,000

निजी क्षेत्र (Private) के डेन्टल कॉलेजों की सीटों के लिए: रू0 1,00,000

राजकीय एवं निजी दोनों क्षेत्रों (मेडिकल और डेन्टल) की सीटों के लिए: रू0 2,00,000

राजकीय एवं निजी दोनों क्षेत्रों के केवल डेन्टल कॉलेजों की सीटों के लिए: रू0 1,00,000

सिक्योरिटी राशि ट्यूशन फीस में एडजस्ट नहीं की जाएगी। भुगतान के लिए अभ्यर्थी को स्वयं के बैंक खाते का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि काउंसलिंग समाप्त होने के बाद अनावंटित (जिन्हें सीट नहीं मिली) और प्रवेश ले चुके अभ्यर्थियों की सुरक्षा राशि इसी खाते में वापस की जाएगी

फ्री एग्जिट (Free Exit): पहले राउंड की काउंसलिंग में आवंटित सीट पर प्रवेश न लेने की स्थिति में 'फ्री एग्जिट' की सुविधा मिलेगी, यानी अभ्यर्थी की धरोहर धनराशि वापस कर दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी द्वितीय या तृतीय चक्र की काउंसलिंग में फिर से ले सकते हैं।

आरक्षण से संबंधित नियम

सभी आरक्षण प्रमाण-पत्र उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप पर और सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किए गए होने चाहिए।

OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों के आरक्षण प्रमाण-पत्र 01 अप्रैल, 2026 या उसके बाद के जारी होने चाहिए।

SC/ST श्रेणी के अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन सत्यापन को सुगम बनाने के लिए अपडेटेड प्रारूप पर प्रमाण-पत्र तैयार रखें।

भारत सरकार के अधीन पदों पर नियुक्ति के प्रारूप वाला आरक्षण प्रमाण-पत्र मान्य नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश से बाहर के अन्य राज्यों के आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अनारक्षित (General) माना जाएगा।

च्वाइस फिलिंग और प्रवेश प्रक्रिया

अभ्यर्थियों को केवल अपनी पसंद और वरीयता के आधार पर उन्हीं कॉलेजों का विकल्प भरना चाहिए जिनमें वे प्रवेश के इच्छुक हैं।

च्वाइस लॉक करना अनिवार्य है; यदि अभ्यर्थी अपनी च्वाइस लॉक नहीं करता है, तो वह स्वतः ही आवंटन प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा। लॉक करने के बाद च्वाइस में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

एडमिशन

राजकीय कॉलेजों में सीट आवंटित होने पर एडमिशन प्रक्रिया सीधे आवंटित कॉलेज में पूरी होगी।

निजी कॉलेजों में सीट आवंटित होने पर प्रवेश प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित नोडल सेंटर पर संपन्न कराई जाएगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़710 अंक वाला टॉपर, 600+ वालों की भरमार, यूपी की MBBS रैंक लिस्ट जारी